साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है और ऐसे में फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जंग के बीच इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। एक तरफ जहां विजय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे भी 'लाइगर' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। जहां फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहीं मेकर्स ने आज इस फिल्म का एक नया पोस्टर 'अकड़ी पकड़ी' जारी किया है।
Akdi Pakdi: 'लाइगर' फिल्म से अनन्या का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब रिलीज होगा पहला गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या का फर्स्ट लुक आउट
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे फिल्म 'लाइगर' में पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म से साउथ सुपरस्टार का लुक सामने आने के बाद, आज जारी किए गए पोस्टर से आखिरकार अनन्या पांडे के लुक का भी खुलासा हो गया है। आज यानी 6 जुलाई को, निर्माता करण जौहर और विजय देवरकोंडा ने फिल्म के एक नए गाने, 'अकड़ी पकड़ी' का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ ही 'अकड़ी पकड़ी' के टीजर और रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है। जहां गाने का टीजर शुक्रवार 8 जुलाई को रिलीज होगा, वहीं फिल्म का पूरा गाना 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
इस दिन रिलीज हो सकता है ट्रेलर
फिल्म के पहले गाने का पोस्टर और अनन्या का फर्स्ट लुक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए विजय ने लिखा,"फिल्म की रिलीज के 50 दिन पहले चलो कुछ मास्स म्यूजिक के साथ जश्न मनाया जाए! पहले गाने अकड़ी पकड़ी 11 जुलाई को और प्रोमो 8 जुलाई को रिलीज होगा। लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" इस पोस्टर में विजय अनन्या को सीटी बजाना सिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने की रिलीज डेट सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर देंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मेकर्स जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं।
इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता
लाइगर में जहां विजय देवरकोंडा को एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में दिखाया गया है तो वहीं दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन इस फिल्म में उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देंगे। इसलिए यह फिल्म काफी चर्चा में है। तेलुगू सिनेमा में अनन्या पांडे और माइक टायसन की यह पहली फिल्म है।