फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Box Office: 'लाइगर' ने पहले ही दिन कमाए 24 करोड़, जानें तमिल से लेकर हिंदी तक का कलेक्शन

Fri, 26 Aug 2022 01:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Liger Day 1 Box Office Collection in Hindi Tamil Telugu Malyalam Kannada Language: Vijay Deverkonda Failed
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म के तेलुगू और तमिल संस्करण ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट यह अनुमान लगा रहे थे कि विजय देवरकोंडा की वजह से यह फिल्म बॉक्स पर पहले दिन 35 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है, हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं किया है।

Liger Day 1 Box Office Collection in Hindi Tamil Telugu Malyalam Kannada Language: Vijay Deverkonda Failed
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड ऐसा रहा लाइगर का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइगर के तेलुगू और तमिल संस्करणों ने उम्मीद से कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अमेरिका में 24.5 करोड़ रुपये (ग्रॉस 33.12 करोड़ रुपये) का कारोबार किया। वहीं लाइगर के हिंदी संस्करण की बात करें तो विजय देवरकोंडा की यह फिल्म हिंदी पट्टी पर गुरुवार रात 9 बजे के बाद रिलीज हुई। जिसकी वजह से अधिकांश हॉल लाइगर का सिर्फ एक शो दिखा पाए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

Liger Day 1 Box Office Collection in Hindi Tamil Telugu Malyalam Kannada Language: Vijay Deverkonda Failed
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी संस्करण ने की इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तेलुगू राज्यों में 15 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन बहुप्रचारित हिंदी संस्करण ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी संस्करण के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। हालांकि फिल्म के तेलुगू राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि वहां विजय काफी प्रसिद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Day 1 Box Office Collection in Hindi Tamil Telugu Malyalam Kannada Language: Vijay Deverkonda Failed
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल से लेकर हिंदी तक का कलेक्शन

संस्करण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हिंदी 1.75 करोड़ रुपये
तेलुगू 15 करोड़ रुपये
अन्य भाषाएं 2.25 करोड़ रुपये
कुल 19 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed