फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम खेर ने बॉलीवुड पर साधा निशाना,'कार्तिकेय 2' के बहाने इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स पर बोला हमला

Fri, 26 Aug 2022 01:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 Aug 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher talked about karthikeya 2 success on box office commented on south vs bollywood films stars
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार पिछले कई दशकों से अपनी अदाकारी का जादू बॉलीवुड में चला रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' में काम करने के बाद अब उनकी गिनती बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों के सफल कलाकारों में भी होने लगी है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अनुपम खेर की यह दूसरी ब्लॉकबस्ट फिल्म है। फिल्म में न केवल निखिल सिद्धार्थ के अभिनय की तारीफ हो रही है, बल्कि अनुपम खेर भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं क्योंकि इस तेलुगू फिल्म ने सिनेमाघरों में बॉलीवुड की 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'दोबारा' जैसी बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है। ऐसे में अपनी खुशी जताते हुए अनुपम खेर ने एक ऐसी बात कह दी है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों को खल सकती है।  

Anupam Kher talked about karthikeya 2 success on box office commented on south vs bollywood films stars
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर स्टारर तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में अभिनेता फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं और वह अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर भी कर चुके हैं। जहां पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपम ने पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मेरी तो निकल पड़ी...', वहीं अब अभिनेता ने एक साक्षत्कार में साउथ फिल्मों की तारीफ करने के चक्कर में बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा है। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि साउथ फिल्में कहानियां बताती हैं, जबकि यहां यानी बॉलीवुड फिल्मों में स्टार्स को बेचा जा रहा है।

Anupam Kher talked about karthikeya 2 success on box office commented on south vs bollywood films stars
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में 'कार्तिकेय 2' के मुख्य अभिनेता निखिल सिद्धार्थ के साथ अनुपम खेर भी मौजूद थे। इस इंटरव्यू में निखिल सिद्धार्थ से पूछा गया कि कैसी फिल्में बनानी चाहिए। तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'हमें दर्शकों की नब्ज पकड़ने की जरूरत है।' इसके बीच अनुपम खेर ने कूदते हुए कहा कि, 'आप उपभोक्ताओं के लिए चीजें बनाते हैं। समस्या तब शुरू होती है, जिस दिन आप उपभोक्ताओं को नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं, कि हम एक बेहतरीन फिल्म बनाकर आप पर एहसान कर रहे हैं। अब आप एक बेहतरीन फिल्म देख रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher talked about karthikeya 2 success on box office commented on south vs bollywood films stars
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'महानता एक सामूहिक प्रयास से हासिल होती है, जो मैंने तेलुगू फिल्में करके सीखी है। मैंने अभी-अभी तेलुगू में एक और फिल्म की है, मैंने तमिल भाषा में एक फिल्म की है, मैं एक मलयालम फिल्म करने जा रहा हूं। मैं दोनों के बीच में अंतर नहीं कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि सिनेमा प्रसांगिक है, क्योंकि वो लोग हॉलीवुड की नकल नहीं कर रहे हैं। वह कहानियां बता रहे हैं, जबकि यहां हम स्टार्स बेच रहे हैं।' आपको बता दें 'कार्तिकेय 2' साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed