फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puri Jagannadh: साउथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले पुरी जगन्नाथ बॉलीवुड में कितने सफल? जानें यहां

Sun, 21 Aug 2022 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Aug 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Liger Director Puri Jagannadh Bollywood Film Shart the Challenge Bbuddah Hoga Terra Baap
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। यह विजय की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने किया है। पुरी दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम हैं। अब तक उनके निर्देशन में बनी साउथ की कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। हालांकि वह बॉलीवुड में भी फिल्में बना चुके हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि साउथ में  सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगाने वाले डायेरक्टर की बॉलीवुड की पारी कैसी रही है?

Liger Director Puri Jagannadh Bollywood Film Shart the Challenge Bbuddah Hoga Terra Baap
पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
इन सुपरहिट फिल्मों का किया निर्देशन

अपने करियर में पुरी जगन्नाथ ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 2000 में उन्होंने तेलुगू फिल्म बदरी बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने 'इत्लु श्रावणी सुब्रमण्यम' बनाई जो सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा वह अप्पू, इडियट, देसमुदुरु, बिजनेसमैन जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। पुरी जगन्नाथ को 'पोकरी' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। महेश बाबू अभिनीत इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आज भी लोग देखना पसंंद करते हैं। बता दें कि इस फिल्म का हिंदी में वांटेड नाम से रीमेक भी बन चुका है। इस फिल्म से सलमान खान की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

Liger Director Puri Jagannadh Bollywood Film Shart the Challenge Bbuddah Hoga Terra Baap
पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अब तक रहे फेल

बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि साउथ में जबरदस्त फिल्में बनाने वाले पुरी जगन्नाथ बॉलीवुड में अब तक सफल नहीं हो सके हैं। वह अब तक दो हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। साल 2004 में उन्होंने शर्त द चैलेंज नाम की फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में तुषार कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके अलावा उन्होंने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' का भी निर्देशन किया लेकिन यह फिल्म भी कमाल नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Director Puri Jagannadh Bollywood Film Shart the Challenge Bbuddah Hoga Terra Baap
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर पर टिकी सबकी निगाहें

गौरतलब है कि साउथ इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड की निगाहें भी अब लाइगर पर टिकी हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। पुरी जगन्नाथ भी इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक हिट फिल्म देने की कोशिश में हैं। बॉलीवुड को भी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि यह पैन इंडिया फिल्म बॉलीवुड को दोबारा पटरी पर ला सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed