साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से जहां विजय बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे साउथ में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके और उनके फैंस के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। दर्शक अपने सुपरस्टार की इस पैन इंडिया फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'लाइगर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में ये दोनों कलाकार अपनी फिल्म का जगह-जगह जाकर जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। जहां पिछले दिनों विजय को फिल्म 'गॉडफादर' के सेट पर देखा गया था, वहीं अब अभिनेता को पटना की गलियों में चाय की चुस्कियां लेते हुए देखा गया है।
Liger: पटना में चाय की चुस्कियां लेते नजर आए विजय देवरकोंडा, 'लाइगर' के लिए किया यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय का मजा लेते दिखे विजय
दरअसल, साउथ के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक विजय देवरकोंडा आज अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने बिहार स्थित पटना पहुंचें। इस दौरान अभिनेता पटना की गलियों में मशहूर 'ग्रेजुएट चायवाली' के स्टॉल पर पहुंचें। वहां विजय ने चाय का मजा लेने के साथ-साथ स्टॉल के स्टाफ के साथ खूब मस्ती भी की। इतना ही नहीं विजय वहां मौजूद लोगों के साथ भी सेल्फी लेते नजर आए। विजय का पटना की गलियों में ऐसे घूमना साबित करता है कि वह अपनी फिल्म का साथ किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहते हैं। इसी वजह से वह पूरे जोरों-शोरों से अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।
जब 'गॉडफादर' के सेट पर पहुंचे विजय
पटना की गलियों में जाने से पहले विजय को फिल्म 'गॉडफादर' के सेट पर चिरंजीवी और सलमान के साथ मुलाकात करते हुए देखा गया था। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर में मौजूद थे। इस मुलाकात की एक तस्वीर विजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए सलमान खान और चिरंजीवी के लिए सम्मान व्यक्त किया था। अभिनेता ने लिखा था,' मेगास्टार चिरंजीवी सर और सलमान सर... लाइगर के लिए आप लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आपके लिए मेरा प्यार और सम्मान।'
'आफत' हुआ रिलीज
विजय की इस प्रमोशन भरी शुरुआत से पहले उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का नया गाना 'आफत' भी रिलीज किया गया है। इस गाने में अनन्या और विजय की हॉट केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। उनकी केमिस्ट्री में चार चांद लगाने का काम तनिष्क बागची और जहरा खान की आवाज ने किया है। यह गाना पहले शुक्रवार शाम चार बजे रिलीज होने वाला था, लेकिन टेक्निकल कारणों की वजह से चंद मिनट पहले ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी थी। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'लाइगर' हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।