फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन के समर्थन में और विदेशी आवाज, ग्रैमी अवॉर्ड्स में ऐसा मास्क पहनकर पहुंचीं लिली सिंह

Mon, 15 Mar 2021 02:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 15 Mar 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lilly Singh attended 63rd Grammy Awards by wearing I Stand With Farmers mask in indian farmers support
लिली सिंह - फोटो : Twitter- @Lilly // #LateWithLilly

भारतीय मूल की कनाडाई यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में अलग ही रुख में नजर आईं। उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। वहीं, उनका तरीका देख लोग हैरान रह गए। दरअसल, लिली ने कई महीनों से लगातार आंदोलनरत्त भारतीय किसानों के सपोर्ट में अपनी बात चेहरे के मास्क के जरिए रखी।

Lilly Singh attended 63rd Grammy Awards by wearing I Stand With Farmers mask in indian farmers support
लिली सिंह - फोटो : Insatagram- @lilly

लिली सिंह ने काले रंग का एक मास्क पहन रखा था, जिसमें लिखा था ‘I Stand With Farmers' (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं)। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का फुल सूट रहन रखा था।, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। लिली ने अपनी यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है।
 

Lilly Singh attended 63rd Grammy Awards by wearing I Stand With Farmers mask in indian farmers support
लिली सिंह - फोटो : Insatagram- @lilly

लिली ने ट्वीट कर लिखा ‘'मैं जानती हूं कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलता है। तो यह लो मीडिया। इसके साथ चलने के लिए खुद को आजाद महसूस करो’। लिली की यह फोटो सोशल मीडिया पर चौतरफा शेयर की जा रही है। साथ ही इसे कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lilly Singh attended 63rd Grammy Awards by wearing I Stand With Farmers mask in indian farmers support
लिली सिंह - फोटो : Insatagram- @lilly

बता दें कि इंडो-कनाडियन यूट्यूबर लिली सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 14 मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स हैं। इस तरह लिली सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी आवाज कई लोगों तक एकसाथ पहुंचती है। लिली टिक-टॉक वीडियो के जरिए भी इस बारे में आवाज उठा चुकी हैं।

विज्ञापन
Lilly Singh attended 63rd Grammy Awards by wearing I Stand With Farmers mask in indian farmers support
लिली सिंह - फोटो : Insatagram- @lilly

किसान आंदोलन की बात करें तो इस आंदोलन को 7 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और यह अबतक जारी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, रिहाना, मिया खलीफ और मीना हैरिस जैसी विदेशी हस्तियां भी आवाज उठा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed