सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तीसरी बार मां बनने जा रही लीजा हेडन का मजेदार बेेबी शॉवर, दोस्तों संग जमकर किया डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 26 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lisa Haydon Enjoys Baby Shower Arranged by a Friend In The Gym, Photos Goes Viral
लीजा हेडन अपने दोस्तों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से बड़े ही खास अंदाज में दी थी। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद लीजा लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इसी बीच लीजा ने एक और मजेदार वीडियो साझा किया है, जो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Trending Videos
Lisa Haydon Enjoys Baby Shower Arranged by a Friend In The Gym, Photos Goes Viral
लीजा हेडन  - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, साझा की गई वीडियो में लीजा बेहद खुश और जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में लीजा हेडन बेबी शॉवर पार्टी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी सभी दोस्त भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Haydon Enjoys Baby Shower Arranged by a Friend In The Gym, Photos Goes Viral
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह बेबी शॉवर पार्टी एक जिम में रखी गई है। जहां लीजा और उनकी दोस्त जमकर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान लीजा और उनकी दोस्तों ने स्मार्ट जिम वियर पहना है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और दर्शक खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो के साथ लीजा ने एक खूबसूरत और मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि हो सकता है कि मैं इस वीडियो को बाद में डिलीट कर दूं लेकिन मैं चाहूंगी कि आप इसे देखें। साथ ही वो अपनी दोस्त को पार्टी अरेंज करने के लिए शुक्रिया अदा कर रही हैं।

Lisa Haydon Enjoys Baby Shower Arranged by a Friend In The Gym, Photos Goes Viral
लीजा हेडन  - फोटो : सोशल मीडिया

लीजा की तीसरी डिलीवरी जून में होनी है। लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की थी जिनसे उनके अब तक दो बच्चे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं।

विज्ञापन
Lisa Haydon Enjoys Baby Shower Arranged by a Friend In The Gym, Photos Goes Viral
लीजा हेडन  - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed