{"_id":"6037fa608ebc3ee8ef00af87","slug":"khushi-kapoor-looks-gorgeous-in-traditional-attire-grabs-the-whole-limelight-take-a-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब खुशी कपूर का ट्रेडिशनल लुक देख दीवाने हुए फैंस, बहन जान्हवी भी सामने पड़ गईं थीं फीकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब खुशी कपूर का ट्रेडिशनल लुक देख दीवाने हुए फैंस, बहन जान्हवी भी सामने पड़ गईं थीं फीकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अक्सर अपने लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि वह अभी फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। बहन जान्हवी की तरह ही खुशी को भी पारंपरिक वेश भूषा काफी पसंद है। आज हम आपको बताते हैं जब खुशी का ट्रेडिशनल लुक अभिनेत्री जान्हवी कपूर पर भी भारी पड़ गया था।
Trending Videos
2 of 5
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, पिछले साल दीवाली पार्टी के दौरान खुशी और जान्हवी कपूर दोनों ने ही पारंपरिक वेश भूषा धारण की थी। जिसमें खुशी कपूर के आगे अभिनेत्री जान्हवी भी फीकी लग रही थीं। उस समय खुशी कपूर ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। वहीं जान्हवी ने साधारण साड़ी पहनी थी। हालांकि जान्हवी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन खुशी के सामने उनका साधारण लुक टिक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में खुशी ने मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन 'रूहानियत' से एक जड़ाऊ चिकनकारी शरारा पहना था। खुशी का यह लुक मुगलकालीन फैशन से प्रेरित अंगरखा कुर्ता जैसा था, जिसे उन्होंने घेर वाले शरारा के साथ मैच किया था। इस लुक में चार चांद और लगाने के लिए खुशी ने एक बेशकीमती हार भी पहना था। देसी लुक में थोड़ा वेस्टर्न टच को खुशी ने काफी अच्छे और खूबसूरत ढंग से पेश किया। खुशी के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया था।
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां खुशी इस ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का अपना अलग ही तड़का लगाती नजर आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। हालांकि फैशन की बात आती है तो अक्सर खुशी ही बाजी मार जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि खुशी कपूर की अपनी बहन जान्हवी कपूर से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों बहनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। मात्र 20 साल की खुशी इन दिनों लंदन से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। खुशी का ग्लैमरस लुक ही वजह है कि अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करने के कुछ समय के अंदर ही उनके 35 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। खुशी भी अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X