बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा संग इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के बीच लगातार साझा कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा ने ने फिर से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'ऐसा लगा जैसे तरंगे उत्पन्न हो रही हैं।' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी हाथों में रेत लिए बेहतरीन पोज बना रही हैं।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मालदीव से फिर साझा किया वीडियो, अभिनेत्री समुद्र किनारे प्रिंट बिकिनी में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वीडियो में आप देख सकते हैं शिल्पा पोज देती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज एक घंटे में 3 लाख बार देखा जा चुकाहै। शिल्पा के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। उनकी बहन शमिता शेट्टी ने रेड हार्ट की इमोजी बनाया है।
इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह मालदीव की रेत पर नंगे पांव दौड़ती नजर आईं। शिल्पा को समंदर काफी पसंद है और राज कुंद्रा ने भी कहा है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था 'हॉलिडेज ऐसे होने चाहिए'। बता दें कि हाल ही में एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की ख्वाहिश जताई थी।
बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कभी अपनी शानदार फोटोज तो कभी वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। मालदीव से राज कुंद्रा और शिल्पा लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात है कि शिल्पा का स्टाइल देखकर उनकी उम्र का अंदाजा तो बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।

कमेंट
कमेंट X