फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 महीने बाद इस एक्ट्रेस की जुड़वा बेटियों का वीडियो आया सामने, सरोगेसी के जरिए बनी थीं मां

Sat, 16 Mar 2019 04:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Mar 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
lisa ray posts her twin walking up here see video
lisa ray - फोटो : instagram

एक्ट्रेस लीजा रे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। इस वक्त लीजा अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। लीजा दो जुड़वा बच्चों की मां हैं जिनकी तस्वीरें वो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

lisa ray posts her twin walking up here see video
lisa ray - फोटो : social media

लीजा ने दोनों बेटियों का एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनकी एक बेटी सोई हुई है और दूसरी बेटी नींद से जगाने की कोशिश कर रही है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा उन्होंने लिखा कि 'जाग जाओ सिसी... लंच का टाइम है। मुझे बहुत भूख लगी है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wake up sissy. It’s lunchtime. I’m starving! They only feed us together. (*Turn up the sound) #Sufi #Soleil #Souffle #sweetestdish

A post shared by lisaraniray (@lisaraniray) on

lisa ray posts her twin walking up here see video
lisa ray - फोटो : social media

कैंसर के खिलाफ जंग जीतने के बाद लीजा रे ने सरोगेसी से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। लीजा ने अपने बेटियों का नाम 'सूफी' और 'सोलेल' रखा है। अपने एक इंटरव्यू में लीजा ने कहा कि, ‘मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन अब मेरी जिंदगी में बदलाव आ गया है। फिलहाल मैं इस बदलाव का भरपूर मजा ले रही हूं। मैं अपनी बेटियों को मुंबई में अपने घर लाना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें अव्यवस्थित रहीं। जेसन हेडली से शादी के बाद मैंने मां बनने का बड़ा फैसला लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
lisa ray posts her twin walking up here see video
lisa ray - फोटो : social media

साल 2009 में लीजा रे मल्टीपल माइलोमा नाम के कैंसर से गुजर चुकीं है। यह एक रेयर कैंसर है हालांकि 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर उन्होंने इस बीमारी से जंग जीती। लंबे वक्त तक दवाइयां लेने की वजह से लीजा रे ने कंसीव नहीं किया और सरोगेसी के जरिए दोनों बेटियों को जन्म दिया।

विज्ञापन
lisa ray posts her twin walking up here see video
lisa ray - फोटो : social media

दोनों बच्चियों का जन्म जून 2018 में सेरोगेसी के जरिए जॉर्जिया में हुआ। लीजा रे ने अपनी बेटियों के बारे बताते हुए कहा कि 'मैं अपनी बेटियों को खुली सोच वाली इंसान बनाने की कोशिश करूंगी। नई पीढ़ी को अच्छा इंसान बनाना ही बेहतर भविष्य है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed