फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deaf and Mute Films : इन बॉलीवुड फिल्मों को देख 'कोडा' की कहानी आएगी याद, एक तो अपने नाम कर चुकी है 11 अवॉर्ड

Tue, 29 Mar 2022 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 29 Mar 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
list of top five bollywood deaf and mute films which leaves impact like Oscar 2022 Best Film Coda
इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा मूक-बधिरों का दर्द - फोटो : social media

ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार सभी को रहता है। 28 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा की गई, इसमें ड्यून ने सबसे ज्यादा ऑस्कर अपने नाम किए। छह अवॉर्ड अपने नाम करने का कीर्तिमान करके भी ड्यून अपने नाम बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड करने से चूक गई। यह अवॉर्ड इस बार फिल्म 'कोडा' ने अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार को दिखाती है, जिसमें सिर्फ एक सदस्य सुनने की क्षमता रखता है। इस फिल्म की कहानी सुनने और देखने के बाद आपको कई फिल्में याद आएंगी, जिनकी कहानी मूक-बधिरों के इर्द-गिर्द घूमती है। कोडा ने हमें आज हमारे सिनेमा की ऐसी ही कुछ असाधारण कहानियों को याद करने पर मजबूर कर दिया है और इसी की एक लिस्ट हमने तैयार की है। 

list of top five bollywood deaf and mute films which leaves impact like Oscar 2022 Best Film Coda
कोशिश - फोटो : social media

फिल्म का नाम : कोशिश (1972)
कोशिश 1972 में आई थी। गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजीव कपूर और जया बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों ने एक मूक-बधिर कपल की भूमिका को पर्दे पर उतारा था। फिल्म में इन दोनों के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी जापानी फिल्म 'हैप्पीनेस ऑफ अस अलोन' से प्रेरित थी। कोशिश की रिलीज के पांच साल बाद गुलजार की लिखी इसी कहानी पर साउथ में भी एक फिल्म बनी, जिसका नाम 'उयर्नधावर्गल' था। 


 
list of top five bollywood deaf and mute films which leaves impact like Oscar 2022 Best Film Coda
खामोशी: द म्यूजिकल - फोटो : social media

फिल्म का नाम : खामोशी-द म्यूजिकल (1996)
यह भारतीय सिनेमा में अब अपने नाम का डंका बजवा चुके निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू फिल्म थी। 'खामोशी-द म्यूजिकल' में नाना पाटेकर, सलमान खान, मनीषा कोइराला और सीमा विश्वास जैसे मंझे हुए सितारों ने काम किया था। इसमें मनीषा कोइराला अकेली सदस्य होती हैं, जो सुन सकती हैं। इस फिल्म के लिए मनीषा को बेस्ट एक्ट्रेस का और भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर के फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
list of top five bollywood deaf and mute films which leaves impact like Oscar 2022 Best Film Coda
ब्लैक - फोटो : social media

फिल्म का नाम : ब्लैक (2005)
इस लिस्ट में अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' है। इस फिल्म में एक डेफ एंड ब्लाइंड लड़की और उसके टीचर के रिश्ते को दिखाया गया है। रानी मुखर्जी को इसमें स्टूडेंट और अमिताभ बच्चन को टीचर का रोल निभाते हुए देखा गया था। इस रोल के लिए रानी ने मुंबई के हेलेन किलर इंस्टिट्यूट से साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग भी ली थी। इस फिल्म के लिए रानी को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक और बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। ब्लैक ने 11 फिल्म फेयर और तीन नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 



 
विज्ञापन
list of top five bollywood deaf and mute films which leaves impact like Oscar 2022 Best Film Coda
इकबाल - फोटो : social media

फिल्म का नाम : इकबाल (2005)
ब्लैक के साथ ही 2005 में फिल्म 'इकबाल' रिलीज हुई थी, जिसमें श्रेयस तलपड़े ने एक मूक-बधिर लड़के का किरदार निभाया था। यह मूक-बधिर लड़का भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता था। इसमें श्रेयस के कोच के रूप में नसीरुद्दीन शाह को देखा गया था। जहां एक तरफ फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते, तो वहीं दूसरी तरफ श्रेयस ने बेस्ट एक्टर के लिए आईफा और जी सिने अवॉर्ड अपने नाम किए।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed