फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शाहिद के साथ गुजारी रातें बुरे सपने जैसी, मन किया सब छोड़कर भाग जाऊं'

Fri, 10 Feb 2017 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Living with Shahid was a nightmare, says this actress
ये तो जगजाहिर हो चुका है कि शाहिद कपूर और कंगना रानौत के बीच लंबे समय से लड़ाई चली आ रही है और कुछ भी ठीक नहीं है। और अब शाहिद को लेकर कंगना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने शाहिद के साथ एक ही कॉटेज में गुजारी गई रात का जिक्र किया और बताया कि किस तरह शाहिद ने उन्हें परेशान किया और साथ रहना मुश्किल कर दिया।
Living with Shahid was a nightmare, says this actress
कंगना ने कहा, ' हम एक दूरदराज के एरिया में 'रंगून' की शूटिंग कर रहे थे और वहां रहने के लिए एक अस्थायी कॉटेज बनाया गया। शाहिद और मैं दोनों उस कॉटेज में रह रहे थे, हम दोनों की टीम भी साथ थी। लेकिन रोज सुबह मेरी नींद शाहिद की वजह से खुल जाती। वो जोर जोर से हिप हॉप संगीत बजाते थे और संगीत पर एक्सरसाइज करते थे। शाहिद इतनी तेज आवाज में गाने बजाते थे लगता था कि स्पीकर से फटकर बाहर आ जाएंगे।'
Living with Shahid was a nightmare, says this actress
कंगना के मुताबिक, शाहिद के साथ एक ही कॉटेज में रहना एक बुरा सपना बन गया था। उन्हें आज भी वो वक्त नहीं भूलता। कंगना ने आगे कहा, ' शाहिद रोज-रोज इस तरह की हरकत करते जिससे मैं तंग आ गई और मेरा मन किया कि मैं वो कॉटेज छोड़कर भाग जाऊं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Living with Shahid was a nightmare, says this actress
'रंगून' की शूटिंग के दौरान कंगना और बाकी टीम को काफी मुश्किलें हुईं। शूट के दौरान ना तो कोई नेटवर्क था और ना ही किसी और तरह की सुविधा। यहां तक कि कपड़े बदलने और नहाने के लिए भी कंगना और बाकी टीम को पत्थरों का सहारा लेना पड़ा था। लेकिन जितनी दिक्कत कंगना को शाहिद के दौरान उस कॉटेज में रहने से हुई उतनी उन्हें फिल्म के दौरान भी नहीं हुई।
विज्ञापन
Living with Shahid was a nightmare, says this actress
हालांकि कंगना ये भी कहती हैं कि शाहिद के साथ उनका कोई मनमुटाव नहीं है। जल्द ही दोनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी नजर आएंगे, वहीं 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज होगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान भी एक खास किरदार में नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed