बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों सलमान खान लॉकडाउन की मार झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं। इस बीच उनका सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ एक बेहद खास वीडियो वायरल हो रहा है।
बुलेट पर सलमान खान के साथ सवारी करते नजर आईं जैकलीन, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों का ये वीडियो बाइक राइडिंग का है। वीडियो में सलमान खान किसी पहाड़ी जगह पर बुलेट बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बाइक पर उनके पीछे खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीस बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
इस वायरल वीडियो में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस दोनों ही काफी अच्छे दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सलमान खान के salmanholics फैन पेज ने साझा किया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस का बाइक राडिंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Salman Khan is in My Blood (@salmanholics) on
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बीच जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों सलमान खान के पनवेल वाले फार्महाउस पर रुकी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने फार्म हाउस में अपना एक म्यूजिक वीडियो बनाया था। वीडियो के साथ उन्होंने यह बताया था कि वह सलमान खान के फार्म हाउस में रुककर पूरे दिन क्या करती हैं। इस वीडियो को जैकलीन फर्नांडीस और सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
तीन मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया था कि जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के फार्म हाउस पर कैसे समय काट रही हैं। वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस की शुरुआत एक शानदार सुबह के साथ होती है। इसके बाद वह सलमान खान के फार्म हाउस में मौजूद बैल, मुर्गा, कुत्ते, घोड़ा और बकरी के बच्चे के साथ समय बिताती नजर आती आईं। जैकलीन पेड़ पर चढ़ना भी सीख रही हैं। साथ ही घोड़े को नहलाते हुए और उसे चारा खिलाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सलमान खान के फार्म हाउस पर काम कर रहे लोग भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: किसी महंगे डिजाइनर से नहीं बल्कि मामूली टेलर से सुष्मिता सेन ने सिलवाया था 'मिस इंडिया' का गाउन, खुद किया था खुलासा