लोकसभा चुनाव का असर भोजपुरी फिल्म जगत में भी देखने को मिल रहा है दिनेश लाल निरहुआ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब भाजपा ने किसी भोजपुरी स्टार पर भरोसा जताया हो। इससे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन भी भाजपा में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।
भोजपुरी पर मेहरबान हुई भाजपा, पार्टी में शामिल हुए ये 4 अभिनेता करेंगे चुनाव में PM मोदी का प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन सिंह
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह भी बहुत पहले ही बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अपनी गायकी से अलग मुकाम हासिल करने वाले पवन सिंह का गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुए है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह पार्टी का प्रचार करते दिख सकते हैं।
गायक और अभिनेता से राजनेता बने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी आज बीजेपी में खास जगह रखते हैं। आज उनकी गिनती भाजपा के सबसे ज्यादा मांग वाले स्टार प्रचारकों में होती है। दिसंबर 2016 में मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई थी। नतीजा ये हुआ कि साल 2017 में तीनों निगमों की सत्ता में वापसी करने में भाजपा सफल रही। मनोज तिवारी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। भोजपुरी के लोकगायक होने के नाते उन्हें पूर्वांचल के लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।
फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं। रवि किशन की राजनीतिक पारी की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही हो गई थी। 2014 में रवि किशन कांग्रेस की तरफ से अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का साथ पकड़ लिया। अब भाजपा ने रवि किशन को चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है।
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।