{"_id":"5cb45b3cbdec2213fb2cdb95","slug":"lok-sabha-elections-ravi-kishan-to-contest-from-gorakhpur-all-lesser-known-facts-about-bhojpuri-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे रवि किशन, जानिए फिल्मों से लेकर राजनीति तक का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरे रवि किशन, जानिए फिल्मों से लेकर राजनीति तक का सफर
अपूर्वा राय
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
ravi kishan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपनी 21वीं लिस्ट जारी कर इस बात की आधिकारिक घोषणा की है।
Lok Sabha Elections 2019: Bharatiya Janata Party announces list of seven candidates for Uttar Pradesh ; Ravi Kishan (in file pic) to contest from Gorakhpur and Praveen Nishad to contest from Sant Kabir Nagar (Sharad Tripathi is the sitting MP from Sant Kabir Nagar) pic.twitter.com/myUwtpOF50
यूं तो रवि किशन के राजनीतिक पारी की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही हो गई थी। 2014 में रवि किशन कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे।
3 of 8
ravi kishan
चुनाव हारने के बाद रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। जल्द ही वह अपना नामांकन भी दाखिल कर देंगे। ये तो थी रवि किशन के राजनीतिक जीवन की बात, अब आइए बताते हैं उनका फिल्मी सफर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्मों से असफल होकर भोजपुरी फिल्मों का रुख करने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के स्टार एक्टर माने जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनका स्वर्णिम दौर अब निकल चुका है। लेकिन भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये बतौर फीस लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई रवि किशन की एक्टिंग का दीवाना है लेकिन आज सुपरस्टार बन चुके रवि किशन को ये सब हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि फिल्म न मिलने की वजह से एक समय ऐसा आया था जब वह सेक्स वर्कर बनने वाले थे। रवि किशन ने बताया था कि वो गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।