फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के सपोर्ट में आए रणवीर, बोले- 'देश की सभी समस्याओं के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार नहीं'

Thu, 11 Apr 2019 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
LokSabha Election 2019 ranveer shorey says giving the vote with your own mind
रणवीर शौरी
17वीं लोक सभा गठन के लिए पहले चरण का मतदान आज जारी है। देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले दिनों आपने सुना होगा कि अनुराग कश्यप, नसीरुद्दीन शाह सहित 600 से ज्यादा हस्तियों ने भाजपा को वोट न देने की अपील की थी।
LokSabha Election 2019 ranveer shorey says giving the vote with your own mind
Ranvir Shorey - फोटो : social media
अब इस मामले में एक्टर रणवीर शौरी का बयान सामने आया है। रणवीर शौरी ने उनलोगों पर जमकर गुस्सा निकाला है जिन्होंने कहा था- भाजपा को वोट न दें। रणवीर ने वीडियो जारी कर कहा है कि देश में बेरोजगारी समेत दूसरी समस्याओं के लिए आप सिर्फ 5 साल पुरानी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
 

 
LokSabha Election 2019 ranveer shorey says giving the vote with your own mind
Ranvir Shorey - फोटो : social media
वीडियो में रणवीर शौरी ने कहा, कुछ आर्टिस्ट्स लोगों को ना केवल वोट देने की अपील कर रहे हैं बल्कि वो ये भी बता रहे हैं कि आप किसे वोट दें। उन्होंने सवाल करते हुए कहा- क्या हमारे देश की मौजूदा समस्याएं पिछले पांच सालों से ही हैं? क्या हमारा देश 2014 से पहले सही राह पर था? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
LokSabha Election 2019 ranveer shorey says giving the vote with your own mind
ranvir shorey
उन्होंने कहा है क्या बेरोजगारी और भुखमरी पहले समस्या नहीं थी? क्या पांच साल पुरानी सरकार को इन सबका जिम्मेदार ठहराना सही होगा? भारत जैसे विशालकाय देश के लिए पांच सालों में सभी समस्याएं सुलझा पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
LokSabha Election 2019 ranveer shorey says giving the vote with your own mind
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें बॉलीवुड इस समय दो धड़ों में बढ़ा हुआ है। एक गुट यह कहा रहा है कि भाजपा को वोट करो और दूसरा ये कह रहा है कि भाजपा को वोट न करें क्योंकि इन कलाकारों के मुताबिक, मोदी सरकार में असहिष्णुता बढ़ी हैं, संवैधानिक संस्थाओं पर हमले बढ़े हैं और ध्रुवीकरण के हालात भी तेज हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed