साल 2022 में सिनेमा जगत में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां अब तक फैंस की नजरें हिंदी सिनेमा पर टिकी रहती थीं वहीं अब इस जगह ने साउथ फिल्मों ने ले ली है। बीते कुछ महीने में 'पुष्पा द राइज', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' समेत साउथ की कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। सिनेमा जगत में हर कोई साउथ फिल्मों की बात कर रहा है। लेकिन दक्षिण फिल्मों का डंका आगे भी ऐसे ही बजता हुआ नजर आ सकता है क्योंकि फैंस अब इन फिल्मों के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि साउथ की फिल्मों के सीक्वल कब रिलीज हो सकते हैं।
South Movies Sequels: कब होगा 'पुष्पा 2' और 'केजीएफ 3' का धमाल? साउथ की इन 5 फिल्मों के सीक्वल का है सबको इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएफ 3
14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में रॉकी भाई (यश) और अधीरा (संजय दत्त) की भयंकर टक्कर ने लोगों का दिल जीत लिया और अब फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इन दिनों ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म ‘सालार’ में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि 'केजीएफ 3' साल 2025 तक रिलीज हो सकती है। यानी दर्शकों को अभी फिल्म के लिए इंतजार करना होगा।
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी धमाल मचा दिया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम पुष्पा द रूल है, जिस पर काम चल रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं लेकिन अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ।
बाहुबली 3
यह लिस्ट फिल्म ‘बाहुबली’ के नाम के बिना अधूरी है, जिसके तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएस राजामौली के निर्दशन में बनी इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसमें प्रभास को पैन इंडिया बनाने का काम किया था। बीते दिनों खबर आई थी कि प्रभास और एस एस राजामौली के बीच फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन ये भी सच है कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विक्रम 2
साउथ अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है और अब प्रशंसक ‘विक्रम’ के दूसरे और तीसरे पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की ज्यादातर कहानी रोलेक्स उर्फ सूर्या के साथ अभिनेता के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं और कमल हासन भी महेश नारायण के साथ एक अन्य फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसके बाद ही ‘विक्रम’ पर काम शुरू होगा।