रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाईयों का तांता लगना शुरू हो गया है। जहां परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मिय और प्रशंसक उन्हें आने वाली जिदंगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी देने के कुछ ही घंटों बाद अपने इंस्टाग्राम डीपी बदल दी है।
Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी की खबर के बाद आलिया ने बदली डीपी, यूजर्स बोले- क्या यह प्रपोजल के समय की तस्वीर है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस डीपी को ध्यान से देखें, तो आपको समझ आएगा की यह उस समय की तस्वीर है जब रणबीर ने आलिया को उनकी वेकेशन के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था। जी हां, इस तस्वीर में जहां आलिया ने रणबीर को गले लगाया हुआ है, वहीं रणबीर अपने हाथाें में रिंग का बॉक्स पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इसी तस्वीर को रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने तस्वीर के शेयर करते हुए लिखा, "गॉड ब्लेस"। आलिया ने नीतू की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कि यह उनकी "पसंदीदा तस्वीर" है।

नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देख यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछने लगे कि क्या यह उस पल की तस्वीर है जब रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था? वहीं कुछ यूजर्स नीतू कपूर को दादी बनने पर बधाई दे रहे हैं। तो कुछ आलिया और रणबीर की फोटो पर दिल वाला इमोजी भेज रहे हैं।
आलिया की मां सोनी राजदान ने भी साउथ अफ्रीका वेकेशन से आलिया और रणबीर की दो अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोनी ने दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आभार।' बता दें कि सोनी राजदान द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में रणबीर कपूर को आलिया के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं जबकि दोनों विंटर जैकेट में हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर को विंटर जैकेट और ऊनी कैप में जंगल सफारी के दौरान वैन में बैठे देखा जा सकता है।