फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को जन्मदिन पर कार्तिक ने तोहफे में दी लग्जरी कार, सोशल मीडिया पर छा गई तस्वीरें

Sat, 18 Jan 2020 02:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 18 Jan 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Gifts Mother Green Mini Cooper Car on Her Birthday
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक खुद से जुड़ी कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने 16 जनवरी को अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को बताया था कि आज उनकी मां का जन्मदिन है। अब उन्होंने फैन्स के साथ मां को दिया खास तोहफा साझा किया है।

Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Gifts Mother Green Mini Cooper Car on Her Birthday
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media

कार्तिक आर्यन वैसे भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल वो अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' की वजह से चर्चा में हैं। कार्तिक की इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इसी बीच कार्तिक अब एक और बात के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। वो है मां के जन्मदिन पर दिया तोहफा।

Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Gifts Mother Green Mini Cooper Car on Her Birthday
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

दरअसल कार्तिक ने अपनी मां माला तिवारी को एक मिनि कूपर गिफ्ट में दी है। कार्तिक अपनी मां के साथ इस गाड़ी में ड्राइव पर निकले थे। तभी उन्हें फैन्स ने घेर लिया। कार्तिक की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्तिक की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई पेज के साथ ही सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी साझा किया है।

View this post on Instagram

#KartikAaryan mobbed by fans as he took his mother for a drive in her newly gifted car. This was a surprise for his mom who always wanted this mini but Kaartik could not afford earlier. Its the First car in india which is a British racing green convertible Mini Cooper Cbu #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Gifts Mother Green Mini Cooper Car on Her Birthday
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media

ये कार भारत में अपनी तरह की पहली कार है। कार्तिक ने जो कार खरीदी है वो ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कन्वर्टिबल मिनी कूपर है। कार्तिक की मां ने काफी समय पहले इस कार के बारे में उन्हें बताया था। लेकिन उस समय कार्तिक इतने ज्यादा लोकप्रिय नहीं थे। कार्तिक को मां की बात याद रही और उन्होंने मां के जन्मदिन पर उन्हें ये कार तोहफे में दी।

View this post on Instagram

Actor @kartikaaryan gifts his mom a swanky new car on her birthday ❤ Takes her for a ride in the city! . . #kartikaaryanupdates #kartikaaryanfans #kartikaaryan #bollywoodnews #bollywoodactor #bollywoodcelebrity #likemotherlikeson #mothersonlove #familygoals❤️ #paparazzi #bollywoodpictures #newcar #bollywoodcelebrity #loveaajkal2 #dostana2 #patipatniaurwoh #filmydotcom

A post shared by FilmyDotcom (@filmydotcom) on

विज्ञापन
Love Aaj Kal Actor Kartik Aaryan Gifts Mother Green Mini Cooper Car on Her Birthday
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की आगामी फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। वैसे तो ये फिल्म इस जोड़ी की पहली फिल्म है लेकिन फिर भी इनकी जोड़ी पहले से ही फैन्स को बेहद पसंद है। फैन्स इन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना भी चाहते थे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक दोस्ताना 2 और भूलभुलैया 2 में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed