पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। 2018 में फिल्म केदारनाथ से धमाकेदार एंट्री करने वाली सारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके सिलसिले में वो कई इवेंट्स और टीवी शो में दिखाई देती रहती हैं। हाल ही में सारा का सोशल मीडिया पर एक नया ही अवतार देखने को मिला है।
सारा अली खान को आई दिल्ली के 'छोले भटूरे' और 'मिठाई' की याद, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा के खुशमिजाज अंदाज से तो हम सब वाकिफ हैं ही और अब सारा ने अपने नए अवतार के बारे में भी बताया है। ये अवतार है सारा का फूडी अवतार। सारा ने अपने फूडी अवतार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
ये वीडियो सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में सारा कुछ-कुछ खाती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ सारा ने बड़ा ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में सारा ने लिखा कि 'सारा का सारा खाना सारा का'।
Sara ka Sara Khana Sara ka 🍔🍟🍕🥪🍫🍭🍨🍿🧁 #LoveAajKal ❤️
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
वीडियो के साथ-साथ सारा ने एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में सारा के बैकग्राउंड में बहुत सारी मिठाइयां दिख रही हैं। सारा ने फोटो के साथ भी जबरदस्त कैप्शन लिखा है। बता दें कि सारा ने कैप्शन में दिल्ली और छोले-भटूरों का भी जिक्र किया है।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
गौरतलब है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म लव आज कल वैलेंटाइंस डे यानि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में 90 के दशक की लव स्टोरी के साथ ही आज के समय की लव स्टोरी के बारे में बताया गया है।
अरिजीत सिंह ने एक साथ खरीद लिए चार फ्लैट, जानें पूरे फ्लोर की कितनी है कीमत