फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितनी बदल गई हैं 'लव आज कल' की अभिनेत्री, देखें सारा अली खान की RARE तस्वीरें

Tue, 28 Jan 2020 01:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 28 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actress Sara Ali Khan Throwback Unseen Viral Photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर 17 जनवरी को रिलीज किया गया था। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद किया तो वहीं कुछ यूजर्स इसे पुरानी फिल्म की तरह ही बता दिया। हालांकि इस बीच हर कोई कार्तिक आर्यन और सारा की जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों में सारा अली खान न सिर्फ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि उनका बोल्ड अवतार भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं सारा अली खान  के बारे में और साथ ही दिखाते हैं सारा की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

Love Aaj Kal Actress Sara Ali Khan Throwback Unseen Viral Photos
पिता सैफ और मां अमृता के साथ सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं सारा अली खान। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थीं।

Love Aaj Kal Actress Sara Ali Khan Throwback Unseen Viral Photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ के बाद सारा अली खान फिल्म सिंबा में नजर आईं। सिंबा में सारा के साथ रणवीर सिंह नजर आए। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में एक बार फिर सारा का अलग अंदाज देखने को मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actress Sara Ali Khan Throwback Unseen Viral Photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात सारा अली खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा लव आज कल के बाद फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगी। फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Love Aaj Kal Actress Sara Ali Khan Throwback Unseen Viral Photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सारा अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed