बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और बिजनेस वूमन अनुष्का शर्मा 30 साल की हो गई हैं। 15 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और 19 साल में बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया। विराट कोहली के साथ उनकी फेयरीटेल लव स्टोरी और शादी के बारे में सब जानते हैं। मगर यह बात कम लोग ही जानते हैं कि विराट से पहले उनका नाम किसी और क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया था...
B'Day Spl: विराट कोहली से पहले इस क्रिकेटर पर आया था अनुष्का का दिल, इन 7 लड़कों को कर चुकी हैं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना
अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट-लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस का भी झुकाव इस खेल के प्रति कई दफा देखा गया है। साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई जहां अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और रैना क्रिकेट सीरीज के लिए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की, ना ही खंडन किया।
रणवीर सिंह
सुरेश रैना से पहले अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह से भी जुडा़। कहा जाता है कि एक्टर की डेेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010)के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स 2011 के दौरान दोनों के रिश्तों में दरार आई। कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से अनुष्का असहज हो गई थीं। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। एक इंटरव्यू में खुद रणवीर ने माना कि वह ईमानदार इंसान हैं और एक गलतफमी की वजह से रिश्ते बिगड़े। रणवीर ने यह तक कहा कि वह अनुष्का को मिस करते हैं।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के सीरीयल रोमियो के नाम से मशहूर रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का के अफेयर की खबरें आईं। दोनों की मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई। उस पार्टी में अनुष्का के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स शाहिद और रणवीर सिंह भी मौजूद थे, मगर अनुष्का और रणबीर काफी टाइम एक दूसरे के साथ नजर आए। इसके बाद दोनों को मुंबई के रेस्तरां में डिनर करते भी देखा गया। फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से ज्यादा उनकी ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री सुर्खियां बनीं।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें उस वक्त सामने आईं जब फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की सक्सेस पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। कहा तो यह तक गया कि दोनों इसी पार्टी में एक दूसरे के साथ लिप-लॉक करते भी नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म 'बदमाश कंपनी' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए।