फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love All: बैडमिंटन अकादमी पहुंची के के मेनन की फिल्म, पुलेला गोपीचंद बोले, हर खिलाड़ी की कहानी है ‘लव ऑल’

Wed, 16 Aug 2023 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 16 Aug 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Love All Special Screening for Badminton Players in Hyderabad Pullela Gopichand Kay Kay Menon talks about Film
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन गुरु पुलेला गोपीचंद की विशेष उपस्थिति में बैडमिंटन पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फीचर फिल्म ‘लव ऑल’ का एक स्पेशल शो हैदराबाद में उनकी अकादमी में किया गया। फिल्म को देखने के लिए देशभर से आए 200 के करीब अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने फिल्म की कथावस्तु की जमकर तारीफ की। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता के के मेनन ने इस मौके पर इस खास मेजबानी के लिए गोपीचंद का हार्दिक आभार जताया।

Love All Special Screening for Badminton Players in Hyderabad Pullela Gopichand Kay Kay Menon talks about Film
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मौके पर पुलेला गोपीचंद ने कहा, ‘एक खिलाड़ी, एक  कोच और एक पिता के रूप में मैं बस इतना ही कहूंगा कि ‘लव ऑल’ बेहतरीन बैडमिन्टन दिखाने वाली एक अद्भुत फिल्म है। ये फिल्म हर स्पोर्ट्स पर्सन को देखना चाहिए। ये एक रीयल स्पोर्ट्स फिल्म है जिसे देख कर हर खिलाड़ी कहेगा कि यह मेरी ही कहानी है।’ उन्होंने इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्देशक सुधांशु शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

Love All Special Screening for Badminton Players in Hyderabad Pullela Gopichand Kay Kay Menon talks about Film
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साथ ही फिल्म से जुड़े निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने भी फिल्म की दिल खोल कर प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों और युवाओं लिए एक जरूरी फिल्म बताया। इस खास स्क्रीनिंग में बैडमिंटन जगत के दिग्गज खिलाड़ियों किदम्बी श्रीकांत, गायत्री गोपीचंद, समीर वर्मा, सौरभ वर्मा, प्रियांशु राजावत  समेत करीब 200 खिलाड़ियों ने दिल खोलकर हिस्सा लिया। शो के दौरान कई खिलाड़ी भावुक होते नजर आए और फिल्म खत्म होने के बाद सबने इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love All Special Screening for Badminton Players in Hyderabad Pullela Gopichand Kay Kay Menon talks about Film
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्देशक सुधांशु शर्मा ने कहा, ‘इस फिल्म के निर्माण की मुख्य  प्रेरणा विश्व स्तर का बेस्ट  बैडमिन्टन  दिखाना और जीवन को बदल देने में में स्पोर्ट्स के महत्त्व को दर्शना है। राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ीयों को लेकर बनी यह फिल्म बैडमिन्टन के रीयल थ्रिल को दिखाती है। साथ ही साथ चलती एक प्रेम कहानी इसे और आकर्षक बनाती है।’  

विज्ञापन
Love All Special Screening for Badminton Players in Hyderabad Pullela Gopichand Kay Kay Menon talks about Film
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे के मेनन ने कहा, ‘यह फिल्म  इसलिए अनूठी है कि इसका असली हीरो ‘स्पोर्ट्स’ है। यह  फिल्म बैडमिन्टन को केंद्र रख कर हर स्पोर्ट्स की और हर खिलाड़ी की कहानी कहती है। हार और जीत से ऊपर जाकर यह फिल्म खेल की रीयल फिलोसोफी को दिखाती है कि किस तरह खेल जीवन को बेहतर बनाता है।’ फिल्म मे मुख्य भूमिकाएं के के मेनन के अलावा स्वास्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, अर्क जैन, दीप रांभिया, और मजेल ने निभाई हैं। फिल्म ‘लव ऑल’ 25 अगस्त को देश भर के सिनेमा घरों में कुल सात भाषाओँ में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed