सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: OMG 2 की सक्सेस से खिलखिला उठीं यामी गौतम, अक्षय कुमार स्टारर को बताया 'अपनी तरह की पहली फिल्म'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 16 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
OMG 2 Yami Gautam calls Akshay Kumar Pankaj Tripathi film first kind reacts on success getting A certificate
यामी गौतम - फोटो : यामी गौतम

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' अपनी रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। मेकर्स और सेंसर बोर्ड के बीच फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर हुई तनातनी और विवादों के बाद आखिरकार 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। 'ए' सर्टिफिकेट मिलने और सनी देओल की गदर 2 के साथ क्लैश होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन कर रही है। 'ओएमजी 2' की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए यामी गौतम ने अपनी खुशी जाहिर की और इसे अपनी तरह की पहली फिल्म बताया।

Trending Videos
OMG 2 Yami Gautam calls Akshay Kumar Pankaj Tripathi film first kind reacts on success getting A certificate
यामी गौतम - फोटो : instagram

'ओएमजी 2' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। किसी का भी मुंह फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहा है। सभी का मानना है कि फिल्म में बेहद की संवेदनशील मुद्दे को बड़ी ही सफलतापूर्वक सबके सामने लाया गया है। 'ओएमजी 2' की कहानी से लेकर इसकी स्टार कास्ट  के अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं फिल्म को 'यूए' सर्टिफिकेट देने की भी मांग की जा रही है। इसी बीच अब हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, यामी गौतम ने 'ओएमजी 2' की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त की और अक्षय कुमार के सर्टिफिकेट वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
Samantha: 'खुशी' के प्रचार के दौरान भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, फैंस से किया यह खास वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 Yami Gautam calls Akshay Kumar Pankaj Tripathi film first kind reacts on success getting A certificate
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

'ओएमजी 2' में शिव के दूत के रूप में नजर आ रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में बयान दिया था कि यह पहली एडल्ट सर्टिफिकेशन फिल्म है, जो किशोरों के लिए है। इस पर और फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर यामी ने कहा, '10 साल पहले, अगर मैं आपको विक्की डोनर के बारे में एक लाइन भी बताती तो कुछ लोगों की भौहें जरूर तन जाती, लेकिन वह एक फैमिली फिल्म बन गई थी। 10 साल पहले यह यूए सर्टिफिकेट वाली फिल्म थी। ओएमजी 2 में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स हैं। मुझे लगता है कि जिस संदर्भ में ए सर्टिफिकेट का उपयोग किया जाता है वह बहुत व्यापक है।'
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को राहत, अब विदेश जाने से पहले नहीं लेना होगा कोर्ट से अनुमति

OMG 2 Yami Gautam calls Akshay Kumar Pankaj Tripathi film first kind reacts on success getting A certificate
ओएमजी 2- पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम ने आगे कहा, 'दर्शकों ने हमारे इरादों को सही समझा, मैं हमारे निर्देशक अमित राय के लिए बहुत खुश हूं क्योंकि वह शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं। इस फिल्म को बनाने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। दर्शक और थिएटर इस बात को किसी और से ज्यादा कह रहे हैं, काश हम इसे किशोरों को दिखा पाते, यह अपनी तरह का पहला अनुभव है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या है, लेकिन मैं चाहती हूं कि यह लक्षित दर्शकों को दिखाई जा सकती। हो सकता है कि माता-पिता घर वापस आएं और उनके साथ फिल्म के बारे में बात करें। मैं बस आभारी हूं कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी, दर्शकों ने इसे प्यार दिया और सही में फिल्म के इरादे को समझा।'
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के फैंस को मिला तोहफा, 'देवरा' से एक्टर का फर्स्ट लुक जारी
 
विज्ञापन
OMG 2 Yami Gautam calls Akshay Kumar Pankaj Tripathi film first kind reacts on success getting A certificate
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमित राय द्वारा निर्देशित, 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सेक्स एज्युकेशन के बारे में एक मजबूत संदेश देती है और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई 'ओएमजी 2' की टक्कर सनी देओल की 'गदर 2' से होने और 'ए' सर्टिफिकेट पाने के बावजूद, फिल्म पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 72.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। 'ओएमजी 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
Pankaj Tripathi: अक्षय कुमार की वजह से पंकज त्रिपाठी के हाथ लगी थी 'ओएमजी 2', खिलाड़ी ने सुझाया था नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed