सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: इन फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन के लिए बजीं तालियां, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Aug 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Villains Receive More Applause Than Heroes In Movies Sanjay Dutt Shah Rukh Khan Ranveer Singh Amrish Puri
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म में एक विलेन उतना ही जरूरी होता है जितना कि एक हीरो क्योंकि अगर विलेन खतरनाक नहीं है तो हीरो की जीत में उतना मजा नहीं आता। किसी भी फिल्म में हीरो को टक्कर देने के लिए एक विलेन का होना काफी जरूरी है।  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर विलेन के रोल करने वाले कुछ सबसे मशहूर अभिनेताओं ने इंडस्ट्री में अपनी अमर पहचान छोड़ी है। वहीं, कुछ हीरो ने भी विलेन की भूमिका निभाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी है। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
Villains Receive More Applause Than Heroes In Movies Sanjay Dutt Shah Rukh Khan Ranveer Singh Amrish Puri
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी अपने विलेन के रोल के लिए आज भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म में लोग हीरो से ज्यादा अभिनेता को ही देखना पसंद करते थे। अमरीश पुरी को अपना पहला नॉमिनेशन 1992 में सौदागर में चुनिया मामा के रोल के लिए मिला। उस साल सदाशिव अमरापुर को सड़क में महारानी के रोल के लिए यह अवॉर्ड दिया गया था। आज भले ही अभिनेता हमारे बीच में नहीं है, लेकिन अपने अपने अभिनय के लिए आज भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Villains Receive More Applause Than Heroes In Movies Sanjay Dutt Shah Rukh Khan Ranveer Singh Amrish Puri
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक रोमांटिक हीरो के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म जवान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साख साउथ अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शाहरुख ने फिल्म बाजीगर में विलेन की भूमिका निभाकर सभी को काफी हैरान कर दिया था।

Villains Receive More Applause Than Heroes In Movies Sanjay Dutt Shah Rukh Khan Ranveer Singh Amrish Puri
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
इंडस्ट्री में संजय दत्त की भी पहचान बतौर विलेन के रूप में ही होती है। संजय दत्त ने अधिकतम फिल्मों में विलेन का रोल ही अदा किया है। दर्शकों ने अभिनेता को ‘अग्निपथ’ और ‘केजीएफ’ में अधीरा के किरदार में खूब पसंद किया था। अभिनेता ने अपने विलेन के रोल को अभी भी फिल्मों में जिंदा रखा है।

विज्ञापन
Villains Receive More Applause Than Heroes In Movies Sanjay Dutt Shah Rukh Khan Ranveer Singh Amrish Puri
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह यूं तो अपनी रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पद्मावत में अभिनेता के अलाउद्दीन खिलजी के किरदार ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी थी। इस किरदार के लिए रणवीर को अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था। इन दिनों अभिनेता ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed