सब्सक्राइब करें

Kareena-Saif: करीना कपूर ने अपने शौहर को कहा दीवाना-पागल, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिख दी दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

इंडस्ट्री में नवाब के नाम से मशहूर सैफ 16 अगस्त यानी आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेगम करीना कपूर खान ने भी बधाई दी है एकदम अलग अंदाज में।

विज्ञापन
Kareena Kapoor share romantic photo with saif ali khan on his 53 birthday called him crazy
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान 16 अगस्त यानी आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। उनकी बेगम करीना कपूर खान ने भी बधाई दी है लेकिन एकदम अलग अंदाज में।

Trending Videos
Kareena Kapoor share romantic photo with saif ali khan on his 53 birthday called him crazy
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह बच्चों के अलावा पति के साथ भी अपनी तमाम तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब सैफ अली खान के बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों स्वीमिंग पूल के किनारे पानी में पैर डाले कोजी पोज दे रहे हैं। सैफ शर्टलेस हैं तो करीना कपूर भी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। जिसे पढ़ने के बाद हर कोई रिएक्ट कर रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor share romantic photo with saif ali khan on his 53 birthday called him crazy
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फोटो के कैप्शन में करीना कपूर ने लिखा है कि- ''आपने वह तस्वीर चुनी जिसे में खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकती थी, भले ही आप मेरे सामने मुस्कुरा रहे हो और ऐसा क्यों न हो, आज आपका जन्मदिन है, तुम हमेशा ऐसे ही निश्चित रहो मेरी जान। मेरे परम प्रेमी आपको जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, सच बताऊं तो आपके जैसा वास्तव में कोई नहीं है। दयालु, उदार और थोड़ा पागल, मैं आपके बारे में पूरा दिन लिख सकती हूं, लेकिन हमें केक भी खाना होगा।" इस तरह से पति के जन्मदिन पर करीना ने जमकर प्यार लुटाया है।

Kareena Kapoor share romantic photo with saif ali khan on his 53 birthday called him crazy
करीना कपूर-सैफ अली खान-तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने रेड हार्ट और स्टार इमोजी शेयर रिया। सोनम कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे सैफ। हम आपको प्यार करते हैं। अर्चना पूरन सिंह ने भी बधाई दी। अमृता सिंह लिखा आज तो सैफ का दिन है। वहीं, फैन्स ने बेबो के लुक को देख फायर इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की।

यह भी पढ़ें: सनी देओल के लिए लकी चार्म बनीं दृशा आचार्य! एक्टर ने बहू को दिया 'गदर 2' की सफलता का श्रेय

विज्ञापन
Kareena Kapoor share romantic photo with saif ali khan on his 53 birthday called him crazy
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म में रावण के किरदार में दमदार एक्टिंग से सैफ ने हर किसी का दिल जीता, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद से एक्टर के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'अगर वह सुपरस्टार नहीं बनता तो जरूर मैकेनिक होता', अभिषेक बच्चन ने ली जॉन अब्राहम की चुटकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed