सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: सनी देओल के लिए लकी चार्म बनीं दृशा आचार्य! एक्टर ने बहू को दिया 'गदर 2' की सफलता का श्रेय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Aug 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Give Credit Of Gadar 2 Success To Daughter in law Drisha Acharya Karan Deol Wife
सनी देओल-दृशा-करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रिलीज के पांच दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ फैंस इस फिल्म के लिए सनी देओल की पीठ थपथपा रहे हैं, तो वहीं सनी देओल ने सफलता का श्रेय अपनी बहू रानी को दिया है।

Trending Videos
Sunny Deol Give Credit Of Gadar 2 Success To Daughter in law Drisha Acharya Karan Deol Wife
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि यह साल देओल परिवार के लिए काफी खास रहा है। एक तरफ सनी देओल के बेटे करण देओल का घर बस गया। दृशा आचार्य संग उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की है। वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी करियर के लिहाज से तमाम खुशियां आई हैं। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के काम की खूब चर्चा है। अब सनी देओल की 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर आंधी आई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Give Credit Of Gadar 2 Success To Daughter in law Drisha Acharya Karan Deol Wife
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल ने परिवार में आई इन खुशियों के लिए दृशा आचार्य को श्रेय दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सफलता का कारण उनकी बहू दृशा आचार्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देओल परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अभिनेता का मानना है कि उनके बेटे करण देओल की पत्नी और 'घर की लक्ष्मी' दृशा आचार्य परिवार के लिए लकी चार्म साबित हुई हैं।
Kiara Advani: शेरशाह की शूटिंग के दौरान जवानों ने सिद्धार्थ को बताया था देश की मिट्टी का महत्व, कही थी यह बात

Sunny Deol Give Credit Of Gadar 2 Success To Daughter in law Drisha Acharya Karan Deol Wife
सनी देओल-ईशा देओल-बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में सनी देओल और बॉबी देओल को मीडिया के सामने अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल से मुलाकात करते देखा गया। दरअसल, ईशा देओल ने अपने घर पर 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहां सभी इकट्ठे हुए। जिस तरह परिवार के सभी सदस्य मिल रहे थे, देखकर लग रहा था कि इनके बीच आपस में कोई मन-मुटाव नहीं है। यह नजारा करण की शादी के बाद ही देखने को मिला। 
Abhishek Malhan: BB OTT 2 की ट्रॉफी हारने पर फुकरा इंसान ने जाहिर की प्रतिक्रिया, पांडा गैंग को कहा 'धन्यवाद'

विज्ञापन
Sunny Deol Give Credit Of Gadar 2 Success To Daughter in law Drisha Acharya Karan Deol Wife
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल है। इसमें एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के रोल में दर्शकों का दिल जीतते नजर आए हैं। फिल्म में अमीषा पटेल सकीना के रोल में दिख रही हैं। उनके अलावा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Abhishek Bachchan: 'अगर वह सुपरस्टार नहीं बनता तो जरूर मैकेनिक होता', अभिषेक बच्चन ने ली जॉन अब्राहम की चुटकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed