सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: विजय ने सामंथा को बताया 'इंस्पिरेशन', अभिनेत्री के स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष का किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Aug 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Kushi Actor Vijay Deverakonda calls Samantha Ruth Prabhu Inspiration shares Actress health battles
विजय और रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है। इस बीच दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। अब हाल ही में,  विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री की तारीफ की हैं और उन्हें प्रेरणादायक भी बताया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विजय ने मायोसाइटिस के साथ सामंथा के संघर्ष को भी याद किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Trending Videos
Kushi Actor Vijay Deverakonda calls Samantha Ruth Prabhu Inspiration shares Actress health battles
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता विजय ने अभिनेत्री सामंथा उनके संघर्षों और उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की और कहा, ‘मुझसे ज्यादा तो मैं सामंथा को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत संघर्ष किया। यह फिल्म हम दोनों के लिए काफी मायने रखती है और मुझे भी खुशी होगी अगर इस फिल्म के बाद सामंथा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।’

Gadar 2: करोड़ों लोगों ने याद किया ‘गदर’ के दिवंगत सितारों को, सीक्वल में भी दिखी इन खास सितारों की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushi Actor Vijay Deverakonda calls Samantha Ruth Prabhu Inspiration shares Actress health battles
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने आगे कहा, ‘हमने अप्रैल 2022 में एक नए हौसले के साथ यह फिल्म शुरू की थी। हमने 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। केवल 30-35 प्रतिशत शूटिंग बाकी थी। जुलाई तक सैम की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई। उसने कहा कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैंने और बाकी सब ने इसे काफी हल्के में लिया था, लेकिन बाद हमें उनकी स्थिति समझ में आई।’

Asha Bhosle: 'एक गायिका के तौर पर मैं लता दीदी से अलग बनना चाहती थी', करियर में आगे बढ़ने पर बोलीं आशा भोसले

 

Kushi Actor Vijay Deverakonda calls Samantha Ruth Prabhu Inspiration shares Actress health battles
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

आगे इंटरव्यू में विजय ने खुलासा किया कि कैसे सामंथा ने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण उनसे बात करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी दूसरी फिल्म का प्रचार कर रहा था। तभी मुझे सैम के स्वास्थ्य के बारे में पता चला। सामंथा ने मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं बताया और कुछ दिनों तक उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की। हालांकि, बाद में हमारी बातचीत शुरू हुई और मुझे उनकी बीमारी की गंभीरता का एहसास हुआ।’

Anil Kapoor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल हुए अनिल कपूर, अभिनेता ने जताया आभार

 

विज्ञापन
Kushi Actor Vijay Deverakonda calls Samantha Ruth Prabhu Inspiration shares Actress health battles
विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

विजय ने आगे कहा, ‘सामंथा अभी स्वस्थ नहीं हैं और भारी रोशनी के कारण उन्हें गंभीर सिरदर्द और आंखों में चोट लगती रहती है। इसके बावजूद वह हमेशा अपने फैंस के लिए सेट पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed