90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन मनीषा कोईराला का आज जन्मदिन है। 16 अगस्त 1970 में नेपाल के काठमांडू में एक राजनीतिक परिवार में जन्मी मनीषा आज 53 साल की हो गईं। मनीषा एक दौरा में टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थी। सौदागर से लेकर अकेले हम अकेले तुम तक जैसी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने वाली मनीषा को ऑडियंस का खूब प्यार मिलता था, फिर शराब की लत उनका करियर ले डूबा। आज हम आपको उनकी ही कहानी बताएंगे।
Manisha Koirala: 90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन, शराब की लत ने करियर तबाह किया, कैंसर से कैसी जीती लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा कोइराला ने फिल्मी करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म से की थी। लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्होंने फिल्म 'सौदागर' से कदम रखा। इस फिल्म वे दो लीजेंड कलाकार दिलीप कुमार और राजकुमार के साथ नजर आईं। इस फिल्म में मनीषा और एक्टर विवेक मुश्रान की लव स्टोरी थी। फिल्म से लोग मनीषा की मासूमियत के भी लोग दीवाने हो गए। सौदागर से शुरुआत कर मनीषा ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। जनता का भी उन्हें खूब प्यार मिला।
फिल्में फ्लॉप और शराब की लत पड़ गई
लगातार सक्सेस के बाद फिर करियर में एक समय आया जब मनीषा कोइराला की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। वह इस तनाव को नहीं झेल पाईं, जिसका असर उनके करियर पर पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा धीरे-धीरे शराब के नशे में डूबती चली गईं और वह कब उनकी लत बन गई उन्हें ही पता न चला। शराब की लत के चलते उन्हें धीरे-धीरे फिल्में मिलना कम हो गईं। इतना ही नहीं 2 साल में ही पति से झगड़ों और तलाक ने उन्हें पूरी तरह तोड़कर रख दिया। शराब की लत का असर उनकी सेहत पर भी होने लगा।
मनीषा की जिंदगी का सबसे बुरा दौर तब था जब उन्हें अपनी बीमारी का पता लगा। वे ओवेरियन कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। हालांकि मनीषा ने कैंसर के सामने हार नहीं मानी। वे इससे लड़ीं, उन्होंने अपने शहर काठमांडू के बाद मुंबई आकर कैंसर का इलाज करवाया। साथ ही मनीषा ने कैंसर का इलाज अमेरिका में करवाया। चार साल चले लंबे इलाज के बाद मनीषा कोइराला कैंसर से जंग जीत ही गईं। आज मनीषा कैंसर सर्वाइवर हैं, साथ ही शराब की लत से भी दूरी बना चुकी हैं।
एक्टिंग करियर के इतर मनीषा का परिवार नेपाल की राजशाही से ताल्लुक रखता है। मनीषा कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला की नातिन हैं। मनीषा कोइराला के पिता का नाम प्रकाश कोइराला और मां का नाम सुषमा है। मनीषा का एक भाई भी है जिसका नाम सिद्धार्थ कोइराला है और वह एक बॉलीवुड एक्टर हैं।