फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love and War: 'लव एंड वॉर' पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

Sat, 24 Aug 2024 07:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Love and War New Update Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Alia Bhatt Sanjay Leela Bhansali
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल

लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। घोषणा के बाद से ही लोगों को संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका होगा जब तीनों सितारे बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है।


Follow Kar Lo Yaar Web Series Review: सलीम-जावेद के बाद कहानी उर्फी जावेद की, प्राइम वीडियो ही ये कर सकता है

Love and War New Update Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Alia Bhatt Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लंबे समय से फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हाल ही में लव एंड वॉर पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कई समाचार वेबसाइटों में छपी खबरों के अनुसार यह फिल्म अक्तूबर में शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म की शूटिंग रणबीर और विक्की पहले शुरू करेंगे। वहीं, आलिया दिसंबर महीने में टीम के साथ जुड़ेंगी। 

Love and War New Update Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Alia Bhatt Sanjay Leela Bhansali
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लव एंड वॉर की शूटिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते में रणबीर कपूर के साथ शुरू होगी, जिसमें विक्की कौशल के 10 अक्टूबर के आसपास शामिल होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love and War New Update Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Alia Bhatt Sanjay Leela Bhansali
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

बताया जा रहा है कि संजय फिल्म की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ कुछ दृश्यों की शूटिंग से करेंगे। इसके बाद वह दोनों अभिनेताओं की दोस्ती वाले हिस्से को फिल्माएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने अपने स्टार-कास्ट की तारीखों को ध्यान में रखते हुए शूटिंग शेड्यूल की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Love and War New Update Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Alia Bhatt Sanjay Leela Bhansali
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

खबरों के मुताबिक आलिया यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा की शूटिंग खत्म कर नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म की घोषणा 24 जनवरी 2024 को की गई थी। फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली है।
Stardom: मनोज पाहवा ने गिनाई शाहरुख और आर्यन खान में समानता, 'स्टारडम' के बेहतरीन अनुभवों को किया साझा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed