फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए बॉलीवुड के ये छह सितारे, अब हैं फिल्मी पर्दे से दूर

Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lucky Ali Armaan Kohli Aarya Babbar Adhyayan Suman and Mahaakshay Chakraborty These Stars Not Famous Like His Father
लकी अली, आर्य बब्बर - फोटो : Facebook: @officialluckyali/ @AaryaBabbar222

बॉलीवुड के बहुत से स्टार किड्स हैं जो हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। कई स्टार किड्स ने अपने माता-पिता की तरह बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाया। उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं कुछ ऐसे में भी स्टार किड्स रहे हैं जिन्होंने शुरुआत में काफी सुर्खियों बटोरीं, लेकिन देखते ही देखते वह पर्दे से गायब हो गए। आज हम आपको उन्हीं स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जो अपने पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा सके।

Lucky Ali Armaan Kohli Aarya Babbar Adhyayan Suman and Mahaakshay Chakraborty These Stars Not Famous Like His Father
लकी अली - फोटो : Facebook: @officialluckyali

लकी अली
लकी अली अभिनेता के अलावा गायक भी हैं। लकी अली अपना जन्मदिन 19 सितंबर को मानते हैं। वह 60-70 के दशक के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार महमूद अली के बेटे हैं। लकी अली ने कई फिल्मों में अभिनय किया और शानदार गाने भी गाए, लेकिन अपने पिता की तरह वह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। अब वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं। 

Lucky Ali Armaan Kohli Aarya Babbar Adhyayan Suman and Mahaakshay Chakraborty These Stars Not Famous Like His Father
अरमान कोहली - फोटो : twitter: @armaankohli

अरमान कोहली
यह मशहूर फिल्मकार राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान कोहली ने विरोधी, औलाद के दुश्मन, दुश्मनी और जानी दुश्मन सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन वह पिता राजकुमार कोहली की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। राजकुमार कोहली हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Ali Armaan Kohli Aarya Babbar Adhyayan Suman and Mahaakshay Chakraborty These Stars Not Famous Like His Father
आर्य बब्बर - फोटो : Facebook: @AaryaBabbar222

आर्य बब्बर
यह दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे हैं। आर्य बब्बर अपने पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। आर्य बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद 'गुरु', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' सहित कई फिल्मों में नजर आए लेकिन खास सफलता हासिल नहीं कर पाए। आर्य बब्बर, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 8' का भी हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन
Lucky Ali Armaan Kohli Aarya Babbar Adhyayan Suman and Mahaakshay Chakraborty These Stars Not Famous Like His Father
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman

अध्ययन सुमन
अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिलहाल अध्ययन सुमन फिल्मी पर्दे से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed