सब्सक्राइब करें

फैक्ट चेकः गायक लकी अली के कोरोना से निधन की उड़ी अफवाह, दोस्त नफीसा ने बताया क्या है सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 05 May 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
lucky ali covid-19 rumours friend Nafisa ali said he is fine with his family no covid 19
लकी अली - फोटो : Instagram

देश में कोरोना की स्थिति खराब है और मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच 4 मई को ऐसी खबरें आने लगीं कि कोरोना वायरस से लकी अली का निधन हो गया। वहीं इस खबर के सामने आते ही बिना सच जाने सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि देने लगे। हालांकि ये खबर बिल्कुल झूठ है। लकी अली की दोस्त और पूर्व अभिनेत्री नफीसा अली ने इन खबरों का खंडन किया है और बताया कि लकी अली बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Trending Videos
lucky ali covid-19 rumours friend Nafisa ali said he is fine with his family no covid 19
लकी अली, नफीसा अली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी गायकी का जादू चलाने वाले लकी अली को लेकर आ रही ऐसी खबरों पर नफीसा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, 'मैंने आज ही लकी से 2-3 बार बात की है। वो एकदम ठीक है। उन्हें कोरोना नहीं हुआ है बल्कि उनके शरीर में एंटीबॉडीज हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
lucky ali covid-19 rumours friend Nafisa ali said he is fine with his family no covid 19
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali

आगे उन्होंने कहा कि, 'वो अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्लानिंग कर रहे हैं। हम लोगों ने वर्चुअल कॉन्सर्ट के बारे में बात की थी। वो इस समय अपने परिवार के साथ अपने फार्म में हैं। मैंने अभी उनसे बात की, सभी लोग ठीक एकदम ठीक हैं'।

lucky ali covid-19 rumours friend Nafisa ali said he is fine with his family no covid 19
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali

बता दें कि लकी अली सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते हैं। वहीं इन दिनों वो लाइमलाइट से भी दूर रहे रहे। ऐसे मे उन्हें लेकर ऐसी अफवाह सामने आने लगी। इसके बाद से उनकी दोस्त नफीसा ने सच बताया। बता दें कि कुछ दिनों पहले मीनाक्षी शेषाद्री के भी निधन की भी अफवाह उड़ी थी जिस पर उन्होंने सामने आकर सच्चाई बताई थी।

विज्ञापन
lucky ali covid-19 rumours friend Nafisa ali said he is fine with his family no covid 19
लकी अली - फोटो : Instagram

बात करें लकी अली की तो वो 90 के दशक से अपने गानों के लिए मशहूर रहे। 'ओ सनम', 'कभी ऐसा लगता है', 'एक पल का जीना', 'क्यों चलती है पवन' जैसे गानों से लकी अली ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उन्होंने फिल्म 'सुर' में गाना गाने के साथ साथ अभिनय भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed