सब्सक्राइब करें

Luckyman: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया, पोस्टर में अलग अंदाज में नजर आए दिवंगत अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Luckyman: First look of Puneet Rajkumar last film revealed Late actor seen in a different style in the poster
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘लकीमैन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म  तमिल फिल्म ‘ओह माय कडावुले’ का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार एक कैमियो के तौर पर नजर आएंगे। पहले फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म में पुनीत राजकुमार दिग्गज डांसर प्रभुदेवा के साथ थिरकते भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिनेता-कोरियोग्राफर नागेंद्र प्रसाद ने किया है। इस फिल्म को लेकर पुनीत के फैंस काफी उत्साहित है। ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने नए साल से पहले फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Trending Videos
Luckyman: First look of Puneet Rajkumar last film revealed Late actor seen in a different style in the poster
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म लकीमैन में डार्लिंग कृष्णा, संगीता श्रींगेरी और रोशनी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। कृष्णा पहले भी पुनीत राजकुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। उनका पुनीत के साथ काफी अच्छा रिलेशन था। इससे पहले दोनों ने फिल्म जैकी और हुडुगारु में साथ काम किया था। फिलहाल, कृष्णा ने अपनी आगामी फिल्म लकीमैन के लिए डबिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Luckyman: First look of Puneet Rajkumar last film revealed Late actor seen in a different style in the poster
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सामने आए फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें अभिनेता कृष्णा और संगीता वेडिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में पुनीत राजकुमार एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के टैगलाइन में गॉड इज अराइविंग सून लिखा दिखाई दे रहा है। पोस्टर इस टैगलाइन और पुनीत राजकुमार को देखकर लग रहा है कि फिल्म में अभिनेता भगवान के तौर पर दिखने वाले हैं।

Luckyman: First look of Puneet Rajkumar last film revealed Late actor seen in a different style in the poster
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अप्पू नाम से मशहूर सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का इसी साल 29 अक्टूबर को निधन हो गया था। पुनीत ने उन्हें हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा रह दिया। अभिनेती की इस अचानक हुई मौत ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर कर रख दिया। निधन से पहले पुनीत ने कई फिल्मों को साइन किया था, जिनमें से एक लकीमैन भी थी। इसके अलावा बीते दिनों पुनीत की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म गंधा गुड़ी का टीजर भी रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed