सब्सक्राइब करें

जातिवादी टिप्पणी: सलमान खान को राहत, नहीं होगी एक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana court rejects petition against Salman Khan and Shilpa Shetty for casteist remarks
सलमान खान
जातिवादी टिप्पणी मामले में लुधियाना कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत  दोनों कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। 


 
Trending Videos
Ludhiana court rejects petition against Salman Khan and Shilpa Shetty for casteist remarks
Salman Khan - फोटो : Instagram

सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान एक टीवी प्रोग्राम में 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल किया था। उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सलमान ने कहा, 'इस स्टेप को करते वक्त मैं भंगी लगता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana court rejects petition against Salman Khan and Shilpa Shetty for casteist remarks
shilpa shetty

वहीं शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपने फैशन च्वॉइस के बारे में बोलते हुए इसी शब्द का इस्तेमाल किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने खराब लुक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं भंगी जैसी दिखने लगती हूं...'

Ludhiana court rejects petition against Salman Khan and Shilpa Shetty for casteist remarks
Shilpa Shetty
इन दोनों एक्टर्स ने भले ही मजाकिया लहजे में इस जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया हो, मगर वाल्मिकी समाज ने इसकी कड़ी निंदा की और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराई। 
विज्ञापन
Ludhiana court rejects petition against Salman Khan and Shilpa Shetty for casteist remarks
Salman Khan

काला हिरण मामले में दोषी करार सलमान खान को जातिवादी टिप्पणी मामले में राहत मिली है। उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग खत्म कर ली है। वहीं, दो दिन बाद वह अपनी अगली फिल्म 'दबंग-3' की भी शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'भारत' और 'किक-2' भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed