फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Box Office Collection Day 6: लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है काजोल की फिल्म मां, जानिए बुधवार का कलेक्शन

Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

Maa Collection Day 6: हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज हुई थी। जानिए आज बुधवार को काजोल की फिल्म 'मां' ने कितने का कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 6 Wednesday total earning of kajol horror vishal furia film
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
आज बुधवार को काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' की रिलीज को पूरे छह दिन हो चुके हैं। जानिए आज बुधवार को छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

 
Maa Box Office Collection Day 6 Wednesday total earning of kajol horror vishal furia film
फिल्म 'मां' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म मां का अब तक का कलेक्शन
काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में लगी हुई है। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म 'मां' ने पहले दिन शुक्रवार को 4.65 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म 'मां' ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।   
 
Maa Box Office Collection Day 6 Wednesday total earning of kajol horror vishal furia film
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
आज छठे दिन का कलेक्शन
काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' ने आज बुधवार को छठे दिन 1.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। काजोल की फिल्म 'मां' लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 24.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अगर ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही तो जल्द ही फिल्म 30 करोड़ रुपये पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 6 Wednesday total earning of kajol horror vishal furia film
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘मां’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक मां अपनी बेटी को शैतानी ताकतों से बचाती है। फिल्म का निर्देशन विशाल फूरिया ने किया है। काजोल की फिल्म ‘मां’ हॉरर और थ्रिलर से भरपूर है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है। 
 
विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 6 Wednesday total earning of kajol horror vishal furia film
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'मां' को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। काजोल के अलावा इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Harshaali Malhotra: 65 साल का हीरो और 17 साल की हीरोइन, बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' को मिली साउथ की बड़ी फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed