संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया था कि वो कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि संजय दत्त अमेरिका या सिंगापुर इलाज के लिए जा सकते हैं। हालांकि बीते हफ्ते ही वो कोकिला बेन अस्पताल पहुंचे और शुरुआती चरण का इलाज कराया। इस बीच संजय दत्त को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे संजय दत्त, जहां मां नरगिस का हुआ था ट्रीटमेंट वहीं हो सकते हैं भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त ने चिकित्सा आधार पर अमेरिका के लिए पांच साल का वीजा प्राप्त कर लिया। जल्द ही वो पत्नी मान्यता और बहन प्रिया के साथ न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त ने कैंसर डाग्नोसिस के साथ ही जल्द से जल्द वीजा मिलने के लिए अप्लाई कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, वह न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में इलाज कराएंगे। संजय दत्त की मां नरगिस भी इसी अस्पताल में भर्ती थीं।
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on
बता दें कि आठ अगस्त को संजय दत्त सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त मान्यता दोनों बच्चों के साथ दुबई में थीं। लॉकडाउन की वजह से वो वहां फंसी रह गई थीं। संजय दत्त की तबीयत बिगड़ने के बाद मान्यता मुंबई पहुंचीं।
11 अगस्त को पता चला कि संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर है। मान्यता ने कहा था कि 'संजू के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद। इतने सालों से मिले प्यार और स्नेह की कल्पना करना भी मुश्किल है। संजू ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन हर मुश्किल वक्त के दौरान आपके प्यार ने उन्हें बहुत हिम्मत दी। हम इसके हमेशा आभारी रहेंगे।'