फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थिएटर खुलते ही यूपी में होगा ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का हंगामा, इस हीरोइन ने धरा मायावती जैसा रूप

Wed, 04 Nov 2020 09:46 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Nov 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Madam Chief Minister will happen in UP as soon as the theater opens
ऋचा चड्ढा, मायावती - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अक्षय कुमार की शानदार फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की रिलीज के लिए कई बड़े कॉरपोरेट घरानों ने दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म हिंदी पट्टी के एक सूबे की महिला मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द घूमती है और फिल्म में लीड किरदार कर रहीं ऋचा चड्ढा का लुक इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से प्रेरित बताया जा रहा है। सुभाष इसके अलावा एक और महिला राजनीतिज्ञ की कहानी भी पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।

Madam Chief Minister will happen in UP as soon as the theater opens
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram/huma

जानकारी के मुताबिक सुभाष ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं जो राजनीति पर आधारित होगी। इस वेब सीरीज का शीर्षक सुभाष ने 'महारानी' सोचा है और इसके लिए उन्होंने सारी तैयारियां भी कर ली हैं। कमाल की बात तो यह है कि सीरीज में महारानी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपनी ही फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की मुख्य अभिनेत्री हुमा कुरैशी को फाइनल किया है।

Madam Chief Minister will happen in UP as soon as the theater opens
हुमा कुरैशी - फोटो : वीरल भयानी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष की यह वेब सीरीज 'महारानी' एक राजनीतिक ड्रामा तो होगी ही, साथ ही इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। काफी हद तक इस सीरीज की कहानी उनकी पिछली फिल्मों जैसी ही हल्की-फुल्की और कटाक्ष करने वाली होगी। मुख्य भूमिका निभाने के लिए तो हुमा कुरैशी का चयन हो गया है। फिल्म के बाकी कलाकारों के चयन का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madam Chief Minister will happen in UP as soon as the theater opens
सुभाष कपूर - फोटो : instagram/subhashkapoor

वेब सीरीज 'महारानी' की एक खास बात और है कि सुभाष इस सीरीज को खुद निर्देशित नहीं करेंगे। इस काम की जिम्मेदारी उन्होंने करण शर्मा को दी है। करण शर्मा एक विज्ञापन फिल्म निर्देशक हैं। ठीक से एक वेब सीरीज या कोई बड़ा प्रोजेक्ट निर्देशित करने का यह करण का पहला अनुभव होगा। सुभाष इस सीरीज में एक निर्माता और रचनाकर्ता की भूमिका अदा करेंगे।

विज्ञापन
Madam Chief Minister will happen in UP as soon as the theater opens
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

सुभाष ने लॉकडाउन भर का पूरा समय अपनी वेब सीरीज की तैयारी में ही निकाला है। लेकिन, लॉकडाउन से पहले वह अपनी फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' के निर्देशन में व्यस्त थे। फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' अब तैयार है और सुभाष को इसके रिलीज होने का इंतजार है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, मानव कौल, अक्षय ओबेरॉय और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से प्रेरित बताई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed