Param Sundari: निर्माताओं ने शेयर की 'परम सुंदरी' की BTS तस्वीरें, लिखा- 'साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी'
Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor: आज मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस के लिए एक खास संदेश भी लिखा।
मैडॉक फिल्म्स ने आज इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'परम सदुंरी' की कई बीटीएस तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'फ़्रेम इतने बढ़िया हैं कि लगता है कि प्यार एक-एक करके सामने आ रहा है। साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए! #ParamSundari 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
परम सुंदरी एक्शन थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'परम', जान्हवी कपूर 'सुंदरी' और सुनील शेट्टी 'देव माल्या' की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Panchayat: जितेंद्र को फैंस प्यार से 'जीतू भैया' कहते हैं, आज ओटीटी की दुनिया के सचिव जी के नाम से हैं मशहूर
सिद्धार्थ मल्होत्रा 'परम सुंदरी' के अलावा हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वीवीन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा एक्टर कई मुहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'पश्चिमी घाट में हवा का झोंका', मौसम का लुत्फ उठाती दिखीं जीनत अमान; शेयर की दिलचस्प तस्वीरें
जान्हवी कपूर 'परम सुंदरी' के अलावा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा जान्हवी एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा भाग 2' में और ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Vishnu Manchu: 'Kannappa' के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे विष्णु, पीरियड ड्रामा के बारे में तोड़ी चुप्पी
