फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म मानती हैं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने पीछे की वजह का भी किया खुलासा

Tue, 29 Aug 2023 05:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Aug 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Made In Heaven 2 star Mrunal Thakur considers Ranveer Singh as her lucky charm actress revealed the reason
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से लेकर साउथ और फिर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 'सीता रामम', 'गुमराह', 'जर्सी', 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम के लिए तारीफ लूटने वाली अभिनेत्री को हाल ही में 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था। अब हाल ही में, मृणाल ने रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म कहा है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा है।

Made In Heaven 2 star Mrunal Thakur considers Ranveer Singh as her lucky charm actress revealed the reason
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि उनके सभी सह-कलाकार न केवल उनके दोस्त हैं, बल्कि उनके गुरु भी हैं जिन्होंने उनके करियर में उनकी मदद की है। अभिनेत्री ने बताया कि उन सभी ने अभिनेत्री कुछ न कुछ सिखाया है, जो उन्हें सीखने की जरूरत थी और इसी सीख ने आगे चलकर इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने में मदद की है।

Gadar 2: रक्षाबंधन पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी 'गदर 2'? निर्माताओं ने दिया बंपर ऑफर

Made In Heaven 2 star Mrunal Thakur considers Ranveer Singh as her lucky charm actress revealed the reason
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल न कहा, ‘जॉन अब्राहम, ऋतिक  रोशन और फरहान अख्तर से बारीकियों में उतरते हुए मैंने सीखा कि अपने शरीर की देखभाल कैसे की जाती है और कैसे कोई हर किरदार में एक जैसा नहीं दिख सकता। वहीं, शाहिद कपूर से मैंने सीखा है कि सेट पर होने वाली 10000 चीजों से कैसे अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। इसके अलावा दुलकर सलमान से  विभिन्न भाषाओं में लाइनें बोलना और हिम्मत रखना सीखा है।’

Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Made In Heaven 2 star Mrunal Thakur considers Ranveer Singh as her lucky charm actress revealed the reason
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

बता दें कि सारे अभिनेताओं की तारीफ करने के बाद मृणाल ने रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म कहा है। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह टेलीविजन में काम कर रही थीं। तब शकुन बत्रा ने उन्हें एक विज्ञापन में रणवीर सिंह जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका दिया। उस समय अभिनेत्री ने रणवीर सिंह से सीखा  कि आप सुस्त नहीं हो सकते। वह विज्ञापन लोकप्रिय हो गया और इसके बाद उनके फिल्मी करियर का रास्ता काफी आसान हो गया। 

Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट

विज्ञापन
Made In Heaven 2 star Mrunal Thakur considers Ranveer Singh as her lucky charm actress revealed the reason
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था। इसके साथ ही अभिनेत्री 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी काम करती नजर आई थीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed