फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की शादी पर पहली बार आया मां का बयान, बेटी से 11 साल छोटे दामाद के बारे में बताई ये बातें

Wed, 22 Aug 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
madhu chopra statement on priyanka chopra marriage with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । प्रियंका ने रोका सेरेमनी और एंगेजमेंट पार्टी करने के बाद अपने रिलेशन को ऑफीशियल किया । रोका सेरेमनी प्रियंका के मुंबई स्थित घर पर हुई थी । इस फंक्शन में प्रियंका के करीबी रिश्तेदारों के अलावा निक के पैरेंट्स भी मौजूद थे । 

madhu chopra statement on priyanka chopra marriage with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा

पार्टी के बाद निक अपने पैरेंट्स के साथ अमेरिका लौट गए । वहीं प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं । इस बीच पहली बार प्रियंका की शादी को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा का बयान आया है । मधु कहती हैं, 'प्रियंका अपने करियर को लेकर हमेशा महत्वाकांक्षी रही हैं । मैंने बस उसे सपोर्ट किया है ।'

madhu chopra statement on priyanka chopra marriage with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा

'पिछले दो-तीन साल से मैंने उसके काम में दखल देना बंद कर दिया है । जब उसने बताया था कि वो सगाई करना चाहती है तो मैं बहुत खुश हुई थी। मैंने उससे कहा था कि मैं निक के परिवार से मिलना चाहती हूं ।' इसी के बाद रोका सेरेमनी प्लान की गई और निक अपने पैरेंट्स के साथ मुंबई आए । निक के पूजा-पाठ करने पर भी मधु ने कुछ खास बातें बताईं ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhu chopra statement on priyanka chopra marriage with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने कहा, 'उसके लिए ये सब नया था लेकिन उसने सबकुछ अच्छे से किया । पंडित जी ने जैसा कहा वो वैसा करता रहा । उसने संस्कृत के श्लोक भी उच्चारण किए । वो और उसके पैरेंट्स ने ये सब बड़ी खूबसूरती से किया । वे अच्छे लोग हैं ।' मधु ने ये भी बताया कि पूजा के दौरान वो काफी इमोशनल हो गई थीं । क्योंकि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा हमेशा से अपनी बेटी को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे ।

विज्ञापन
madhu chopra statement on priyanka chopra marriage with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा

मधु आगे कहती हैं, 'प्रियंका जानती थी कि मैं शादी से पहले रोका सेरेमनी करना चाहती हूं । इसके लिए उसने कभी मना नहीं किया । मैं अपनी सोच को उस पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं । मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है । पूजा और रोके के साथ ये सब शुरू हुआ। मेरे लिए ये सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed