{"_id":"62d5501edaf4087af5331d01","slug":"madhubala-biopic-actress-sister-madhur-brij-bhushan-is-all-ready-to-make-film-with-shaktimaan-producers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhubala: पर्दे पर जल्द दिखेगी मधुबाला की कहानी, अभिनेत्री की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhubala: पर्दे पर जल्द दिखेगी मधुबाला की कहानी, अभिनेत्री की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलाया हाथ
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं मधुबाला की जिंदगी की कहानी जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दरअसल उनकी बायोपिक बनाने का फैसला किया गया है। जिसके लिए मधुबाला की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर इसको आगे बढ़ाएंगी। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर अदाकारा मधुबाला का जीवन काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा था। ऐसे में अब उनके जीवन से जुड़े हर किस्से को फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अभिनेत्री की बहन माधुरी ब्रिज भूषण ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्र के साथ हाथ भी मिलाया है।
2 of 4
मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बहन के जीवन पर आधारित इस फिल्म को बनाने के लिए अभिनेत्री की बहन ने प्रशांत सिंह और मधुर्य विनय के ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। मधुबाला वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड साथ मिलकर इस बायोपिक का सह-निर्माण करेगा। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए एक अभिनेत्री और एक फिल्म निर्माता से बातचीत भी जारी है। मशहूर अदाकारा की यह बायोपिक अगले साल फ्लोर पर आ सकती है।
3 of 4
दिलीप कुमार और मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कई समय से मधुबाला की बायोपिक पर जोर-शोर से काम चल रहा है। फिल्म में मधुबाला की जिंदगी के कई अनसुने किस्सों का खुलासा देखने को मिलेगा। ऐसे में सब यह जानने को बेताब हैं कि फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार की कहानी दिखाई जाएगी या नहीं। एक इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस की बहन ने यह बताया था कि फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार से जुड़ी बातों का कोई भी जिक्र नहीं होगा। उनका कहना था कि इस फिल्म के जरिए वह अभिनेत्री की कहानी दिखाते वक्त हम किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मधुबाला
- फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
मधुबाला के एक्टिंग करियर की बात करें तो अभिनेत्री अपने दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'मुगल-ए-आजम', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'चलती का नाम गाड़ी', 'हाफ टिकट', 'हावड़ा ब्रिज', 'काला पानी' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। मधुबाला की पहली फिल्म 1942 में आई 'बसंत' थी। इंडस्ट्री में उन्हें बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन के तौर पर भी जाना जाता है। अभिनय जगत के इस सितारे में साल 1969 में महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।