फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhubala Biopic: क्या मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने बदला था अपना धर्म? वर्षों बाद सच्चाई आई सामने

Mon, 04 Jul 2022 01:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Jul 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
madhubala sister madhur bhushan says Dilip Kumar and Kishore Kumar will not be mentioned in actress biopic
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

मधुबाला अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिनकी एक्टिंग को लोग आज भी याद करते नहीं थकते हैं। अभिनेत्री ने एक से एक हिट फिल्म में काम किया। इन दिनों मधुबाला की बायोपिक पर जोर-शोर से काम चल रहा है, जिसमें मधुबाला की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा फैंस के बीच होगा। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मधुबाला की बायोपिक में दिलीप कुमार और किशोर कुमार का जिक्र किया जाएगा। वहीं, इस बायोपिक से जुड़ा एक अहम खुलासा खुद दिवंगत एक्ट्रेस की बहन मधुर भूषण ने किया है।

madhubala sister madhur bhushan says Dilip Kumar and Kishore Kumar will not be mentioned in actress biopic
मधुबाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मधुर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मधुबाला की बायोपिक में दिलीप कुमार और किशोर कुमार से जुड़ी बातों का कोई भी जिक्र नहीं होगा। मधुर ने कहा, ‘मधुबाला की कहानी कहते वक्त हम किसी को दुख नहीं पहुचाना चाहते हैं। हम इसमें नहीं जाना चाहते थे कि दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ मधुबाला के रिश्ते कैसे थे क्योंकि आखिर उन लोगों का भी परिवार है, बीवी बच्चे हैं। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव होते हैं। अब दिलीप कुमार और किशोर कुमार का परिवार भी नहीं चाहेगा कि उनके अतीत से जुड़ी बातें ऐसे दुनिया के सामने आए।
madhubala sister madhur bhushan says Dilip Kumar and Kishore Kumar will not be mentioned in actress biopic
मधुबाला और किशोर कुमार - फोटो : Twitter

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। लेकिन मधुर ने इस बात को खारिज कर दिया। मधुर भूषण ने बताया कि किशोर कुमार ने कभी भी अपना धर्म नहीं बदला था। कई लोगों से मैंने सुना है कि मधु आपा (दीदी) से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन यह सच नहीं है। वह हिंदू थे और हिंदू रहते हुए ही उनका निधन हुआ। हमारे परिवार में शादी करने वाले किसी भी पति ने अपना धर्म नहीं बदला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhubala sister madhur bhushan says Dilip Kumar and Kishore Kumar will not be mentioned in actress biopic
दिलीप कुमार और मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मधुबाला और दिलीप कुमार लगभग नौ साल तक रिश्ते में थे लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। मधुबाला ने किशोर कुमार ने साल 1960 में शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों जिंदगी ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं बिता पाए थे। साल 1969 में 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया था। दावा किया जाता है कि मधुबाला के आखिरी समय में किशोर कुमार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
madhubala sister madhur bhushan says Dilip Kumar and Kishore Kumar will not be mentioned in actress biopic
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

मधुबाला के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बधुबाला की पहली फिल्म 1942 में आई 'बसंत' थी। उन्होंने 'मुगल-ए-आजम', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'चलती का नाम गाड़ी', 'हाफ टिकट', 'हावड़ा ब्रिज', 'काला पानी' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री में उन्हें बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन के तौर पर भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed