फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो को प्रपोज करने के लिए इस हद तक चली गईं थीं मधुबाला, अब दिखेंगी मैडम तुसाद में

Tue, 25 Jul 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 25 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Madhubala unknown facts, Madhubala wax statue at Madame Tussauds
मधुबाला
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक रहीं एक्ट्रेस मधुबाला की जल्द ही सभी से मुलाकात होगी। दरअसल जल्द ही उनका मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इस तरह मधुबाला पहली बीते जमाने की पहली ऐसी हीरोइन होंगी जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा।
Madhubala unknown facts, Madhubala wax statue at Madame Tussauds
मधुबाला
चलिए इस मौके पर मधुबाला को याद करते हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं। पहला किस्सा तब का है जब वो एक्टर प्रेमनाथ के साथ एक फिल्म में काम कर रहीं थीं।
Madhubala unknown facts, Madhubala wax statue at Madame Tussauds
मधुबाला
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली हीरोइन मधुबाला के बारे में ये किस्सा काफी मशहूर था कि वो अपनी हर फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को प्रपोज कर देतीं थीं। कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही मधुबाला को प्यार हो जाता था और उसे प्रपोज करने के लिए वो एक गुलाब का फूल और लव लेटर देतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala unknown facts, Madhubala wax statue at Madame Tussauds
मधुबाला - फोटो : Getty Images
इसी चक्कर में एक बार मधुबाला ने एक्टर प्रेमनाथ का प्रपोज कर दिया था और फिर जो ड्रामा हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। बात 1951 की है। मधुबाला और प्रेमनाथ फिल्म 'बादल' में साथ काम कर रहे थे। ये प्रेमनाथ वही हैं जो अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते।
विज्ञापन
Madhubala unknown facts, Madhubala wax statue at Madame Tussauds
मधुबाला - फोटो : thebetterindia.com
शूटिंग का पहला दिन था..अब ना जाने मधुबाला को क्या सूझी...वो दनदनाते हुए सेट पर आईं और आते ही प्रेमनाथ के मेक-अप रूम में घुस गईं। मधुबाला ने हाथ में एक गुलाब का फूल और एक लव लेटर पकड़ा हुआ था और उसे उन्होंने प्रेमनाथ को थमा दिया।

प्रेमनाथ सकपका गए..उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है ? खैर, प्रेमनाथ ने वो लेटर खोलकर पढा। उसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed