सब्सक्राइब करें

मधुबाला की पुण्यतिथि और श्रीदेवी की साड़ी की नीलामी सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 Feb 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
madhubala vijay anand death anniversary and Boney Kapoor to auction Sridevi sari Here is top news
madhubala
मधुबाला की पुण्यतिथि

हिन्दी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहलाने वाली मधुबाला की आज 50वीं पुण्यतिथि है। सिर्फ 39 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़ गईं। उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों ने उन्हें धीरे-धीरे इतना कमजोर कर दिया कि वो सबको छोड़कर चली गईं। लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई शानदार रोल किए। मुगल-ए-आजम में उनका किरदार अनारकली आज भी लोकप्रिय है।

पढ़े: मधुबाला ही नहीं, ये 8 फिल्म सितारे भी बहुत छोटी उम्र में छोड़ गए दुनिया, आज भी रोता है बॉलीवुड
Trending Videos
madhubala vijay anand death anniversary and Boney Kapoor to auction Sridevi sari Here is top news
विजय आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विजय आनंद की पुण्यतिथि
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा सितारा जो राइटर-डायरेक्टर भी था और जबरदस्त एक्टर भी।  जिन्होंने गाइड (1965) और जॉनी मेरा नाम (1970) जैसी फिल्में देकर देवानंद को सुपरस्टार बना दिया था। हम बात कर रहे हैं विजय आनंद की। चेतन आनंद और देवानंद के छोटे भाई विजय आनंद का जन्म 22 जनवरी 1934 को पंजाब के गुरदासपुर मे हुआ था। 23 फरवरी 2004 को विजय आनंद इस दुनिया से अलविदा कह गए थे।

पढ़े: विजय आनंद के 10 यादगार किस्से, जो आप शर्तिया नहीं जानते होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
madhubala vijay anand death anniversary and Boney Kapoor to auction Sridevi sari Here is top news
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
भाग्यश्री का 50वां जन्मदिन
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' की मुख्य अभिनेत्री रहीं भाग्यश्री का आज 50वां जन्मदिन है। उनका जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ। भागयश्री मिरज के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। इनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन। सांगली के राजा विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन इनके पिता हैं। गौरतलब है कि भाग्यश्री उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने हिट होते करियर के बीच शादी कर बड़ी गलती कर दी थी। 

पढ़े: राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सलमान की ये हीरोइन, 19 की उम्र में शादी कर हो गई थीं फिल्मों से दूर
madhubala vijay anand death anniversary and Boney Kapoor to auction Sridevi sari Here is top news
sridevi cannes
नीलाम होगी श्रीदेवी की साड़ी
24 फरवरी को श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि है। बीते साल दुबई के एक होटल में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद अब पति बोनी कपूर उनकी साड़ी की नीलामी कर रहे हैं। इस नीलामी से मिलने वाली रकम को बोनी कपूर दान करेंगे। नीलामी की शुरुआती बोली 40 हजार रुपए लगाई गई है।

पढ़ें: श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर का ने लिया फैसला, इस खास चीज को कर रहे हैं नीलाम
विज्ञापन
madhubala vijay anand death anniversary and Boney Kapoor to auction Sridevi sari Here is top news
ajay devgan
लता मंगेश्कर से थप्पड़ खाने को तैयार अजय देवगन
बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है। इस फिल्म में 1978 में रिलीज हुई फिल्म इंकार का गाना मुंगड़ा, रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को रिक्रिएटस करने पर लता मंगेशकर ने आपत्ति जताई थी। इस पर अजय देवगन ने कहा, 'अगर उन्हें बुरा लगा है तो वे हमे आकर थप्पड़ भी मार सकती हैं, उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed