{"_id":"5c6fd1d9bdec22653c2d28b9","slug":"how-karan-singh-grover-porposed-bipasha-basu-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण सिंह ग्रोवर मना रहे 37 वां जन्मदिन, ऐसे किया था बिपाशा बसु को शादी के लिए राजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण सिंह ग्रोवर मना रहे 37 वां जन्मदिन, ऐसे किया था बिपाशा बसु को शादी के लिए राजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Karan Singh Grover
Link Copied
छोटे परदे के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 23 फरवरी 1982 राजधानी दिल्ली में हुआ था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह एक मॉडल थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से की थी। साल 2004 में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। दिल मिल गए और कबूल है उनके हिट सीरियल हैं। वहीं, साल 2015 में उन्हें बड़े परदे पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु संग फिल्म अलोन में काम किया था। इसके बाद एक साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी। करण ने फिल्म हेट स्टोरी 3 में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके जन्मदिन पर बताएंगे कि कैसे उन्होंने बिपाशा को प्रपोज कर शादी के लिए राजी किया।
Trending Videos
2 of 6
Karan Singh Grover
बता दें कि करण सिंह और बिपाशा को साल 2015 में फिल्म अलोन में देखने के बाद दोनों के बीच कुछ पकने लगा। इसके बाद पूरे फिल्म जगत में उनके अफेयर की चर्चा होने लगी, लेकिन जानने वाली बात यह है कि करण ने आखिर बिपाशा को कैसे शादी के लिए राजी किया। दरअसल, बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुद बिपाशा ने इस राज से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Karan Singh Grover
बिपाशा ने बताया था कि जब करण ने उन्हें प्रपोज किया तो उनका रिएक्शन काफी हैरान कर देने वाला था। बिपाशा ने करण के प्रपोजल के बाद कहा कि वह शादी में विश्वास करती हैं, लेकिन अभी इस बारे में ऐसा कुछ नहीं सोचा है। बिपाशा के साथ इंटरव्यू में उनके पति करण भी मौजूद थे तो उन्होंने बिपाशा से कहा कि वह पूरी कहानी बताएंगे।
4 of 6
Karan Singh Grover
बिपाशा को रोकते हुए करण ने बताया था 'बात 13 दिसंबर की है जब हम दोनों को समुई में थे, इस दौरान मैंने सोच लिया था कि बिपाशा को प्रपोज कर शादी के लिए जरूर राजी करके रहूंगा और मैं अपने साथ यहां एक रिंग भी लेकर गया था, मुझे वो समय बेहद सही लगा, लेकिन जैसे-तैसे हिम्मत करकें मैंने बिपाशा को रिंग दे ही दी लेकिन उनका रिएक्शन ऐसा था कि जैसे किसी का कत्ल कर दिया हो, मैंने भी बहुत फिल्मी अंदाज में बिपाशा को प्रपोज किया था, इस दौरान में तकरीबन 10 मिनट तक अपने घुटनों के बल रहा।'
विज्ञापन
5 of 6
kara
- फोटो : kara
करण ने आगे बताया ' उस दौरान बिपाशा के हाव-भाव देखने लायक थे और उन्होंने मुझे सवाल किया कि यह क्या हो गया है तुम्हे और मुझसे ही शादी करना क्यों चाहते हो, मैंने भी सोच लिया था कि मैं बिपाशा को मनाकर ही रहूंगा।' वहीं, करण की ये मेहनत रंग लाई और आखिर में बिपाशा ने उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X