{"_id":"5c6fd09abdec227396045e54","slug":"sridevi-boney-kapoor-janhvi-kapoor-family-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपने देखा श्रीदेवी का परिवार, एक बहन, दो सौतेले भाई और 4 बच्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आपने देखा श्रीदेवी का परिवार, एक बहन, दो सौतेले भाई और 4 बच्चे
बीते साल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। 24 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। जिस वक्त श्रीदेवी पर्दे पर आती थीं उस समय उनके सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी। श्रीदेवी, उनके पति और बेटियों को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या किसी ने उनके मां-बाप और बहन को देखा है।
आगे की स्लाइड में देखिए श्रीदेवी का पूरा परिवार
2 of 13
sridevi
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका बचपन का नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं।
3 of 13
Sridevi Family
- फोटो : Twitter
श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। उन्हें तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। वे जितनी अच्छी हिन्दी बोलती थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी उनकी इंगलिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
sridevi
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फ़िल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फ़िल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फ़िल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 13
Sridevi Madhuri
उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फ़िल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।