फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधूरी प्रेम कहानी: ऐसा क्या हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच, जो हमेशा के लिए हो गए जुदा!

Sun, 07 Nov 2021 03:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 07 Nov 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt's incomplete Love Story and Its Bitter End
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

बड़े पर्दे पर अक्सर एक हीरो होता है और एक हीरेइन, लाख मुसीबतों के बाद भी दोनों का मिलना लगभग तय ही होता है। इन प्रेम कहानियों को देखकर दर्शक तालियां पीटते नहीं थकते, कई लोग इन कहानियों को देखकर अपनी प्रेम कहानियों के सपने देखने लगते हैं। कई बार फिल्मों में दिखने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठती हैं। ऐसी ही कहानी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी है। दोनों साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार कर बैठे। बात शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि अचानक दोनों एक दूसरे से ऐसे जुदा हुए कि कभी पलटकर एक दूसरे की तरफ नहीं देखा। जानिए ऐसा क्या हुआ था संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच जो इस रिश्ते पर विराम लग गया।

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt's incomplete Love Story and Its Bitter End
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

साजन फिल्म से आए करीब
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ साजन, थानेदार, कानून अपना अपना फिल्म कर चुके थे। 1991 में आई फिल्म साजन की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी की नजदीकियां बढ़ी। खलनायत फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। सेट पर भी दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt's incomplete Love Story and Its Bitter End
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता
संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। ये सब जानने के बाद भी माधुरी संजय दत्त को बेहद प्यार करती थीं। जब इस बात का पता माधुरी के परिवार को लगा तो वह इस रिश्ते के बेहद खिलाफ थे। लेकिन इसके बावजूद वह परिवार से बगावत करने को तैयार हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt's incomplete Love Story and Its Bitter End
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई ब्लास्ट ने बदल दी दोनों की जिंदगी
1993 में मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आया था। संजय दत्त सलाखों के पीछे पहुंच गए थे और इस घटना के बाद खुद ही माधुरी ने संजय से रिश्ता खत्म कर लिया था। कहा जाता है कि जब संजय ने जेल से माधुरी को कॉल किया था तो माधुरी ने अपना फोन पटक दिया था।

विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt's incomplete Love Story and Its Bitter End
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

हो गया प्यार का अंत
संजय दत्त ने माधुरी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन संजय उस वक्त देश में खलनायक बन चुके थे। ऐसे में माधुरी ने संजय से अपने सारे रिश्ते हमेशा के लिए खत्म कर लिए थे। जिसके बाद दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed