{"_id":"6239bee65dad9220a422dfe4","slug":"madhuri-dixit-and-shriram-nene-rent-mumbai-home-for-rupees-12-5-lakh-a-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: बहुत खूबसूरत है माधुरी का नया आशियाना, महीने का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: बहुत खूबसूरत है माधुरी का नया आशियाना, महीने का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित का नया घर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माधुरी दीक्षित नेने इस समय अपनी सफलता का मजा ले रही हैं। हाल ही में माधुरी ने ओटीटी पर जबरदस्त वापसी की है। उनकी वेब सीरीज द फेम गेम को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। अपनी अदाकारी से माधुरी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्हें धक-धक गर्ल ऐसे ही नहीं कहा जाता। माधुरी दीक्षित एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर मुंबई के वर्ली में एक घर खरीदा है। इस घर का इंटीरियर इतना शानदार है कि लोग देखते रह जाएं।
2 of 5
माधुरी दीक्षित का नया घर
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित का नया आशियाना मुंबई के वर्ली इलाके में 5500 स्क्वायर फीट में है। उनका ये फ्लैट 29वें फ्लोर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने 12.5 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर लिया है। माधुरी के आशियाने से समुंदर का नजारा भी काफी शानदार दिखाई देता है।
3 of 5
माधुरी दीक्षित का नया घर
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित के इस घर को आर्किटेक्ट अपूर्वा श्रॉफ ने डिजाइन किया है। एक इंटरव्यू के दौरान अपूर्वा ने बताया कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने बहुत ज्यादा जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूरा घर माधुरी और नेने के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। अपूर्वा ने कहा कि ये कपल अपने घर को शांत और सरल तरीके से बदलना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
आर्किटेक्ट अपूर्वा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें श्रीराम और माधुरी सोफे पर बैठे हुए हैं। वह दोनों अपने घर के लिए परफेक्ट वॉलपेपर पसंद कर रहे हैं। अपूर्वा ने बताया कि इस घर की 29वीं मंजिल से रात के समय शहर का नजारा जगमगाता और बहुत खूबसूबरत दिखाई देता है।
विज्ञापन
5 of 5
द फेम गेम
- फोटो : social media
हाल ही में माधुरी दीक्षित वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अनामिका नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। जो कि बहुत बड़ी फिल्म स्टार होती है, लेकिन उसकी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल मची होती है। इस वेब सीरीज में गगन अरोड़ा, संजय कपूर और मानव कौल भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।