फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Birthday: इन 10 किरदारों से माधुरी ने बड़े परदे पर मचाया हल्ला, बनीं सिनेमा की नंबर वन हीरोइन

Mon, 15 May 2023 08:06 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday: Prahaar The Final Attack Saajan Hum Aapke Hain Koun Devdas Know Actress 10 Best Films
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म जगत में कभी धक धक गर्ल के नाम से मशहूर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए ओटीटी ने अभिनय के नए मौके खोले हैं। फिल्मों में भी उनकी पकड़ दूसरी पारी में ठीक ठाक ही रही लेकिन अपनी जिन फिल्मों से वह बीते 35 साल से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रही हैं, उन कमाल की फिल्मों में से खास 10 फिल्में हम आपके लिए तलाश लाए हैं। इंटरनेट मूवी डाटा बेस यानी आईएमडीबी पर उनके प्रशंसकों ने इन्हें माधुरी की बेहतरीन फिल्में माना है। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं इन 10 दमदार किरदारों वाली फिल्मों के बारे में...

Madhuri Dixit Birthday: Prahaar The Final Attack Saajan Hum Aapke Hain Koun Devdas Know Actress 10 Best Films
प्रहार: द फाइनल अटैक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रहार: द फाइनल अटैक
साल 1991 में नाना पाटेकर के निर्देशन में एक फिल्म आई 'प्रहार: द फाइनल अटैक'। फिल्म में मुख्य भुमिका में माधुरी दीक्षित के अलावा मकरंद देशपांडे, नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया और गौतम जोगलेकर देखने तो मिले। यह फिल्म माधुरी की शुरुआती फिल्मों में से एक है। नाना पाटेकर की प्रेमिका और मंगेतर के छोटे से किरदार में माधुरी बहुत ही खूबसूरती से अपने अभिनय का प्रदर्शन करती हैं।

Madhuri Dixit Birthday: Prahaar The Final Attack Saajan Hum Aapke Hain Koun Devdas Know Actress 10 Best Films
साजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साजन 
साल 1991 में ही आई फिल्म 'साजन' का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया है। यह फिल्म माधुरी के नायब किरदारों में से एक के लिए गिनी जाती है। फिल्म की प्रमुख भूमिका में माधुरी के साथ सलमान खान और संजय दत्त देखने को मिलते हैं। पूजा के किरदार में माधुरी ने बहुत ही खूबसूरत अभिनय किया है। इस फिल्म के 'देखा है पहली बार' से लेकर 'तू शायर है मैं तेरी शायरी' तक सभी गाने आज भी अमर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday: Prahaar The Final Attack Saajan Hum Aapke Hain Koun Devdas Know Actress 10 Best Films
खलनायक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खलनायक
दिग्गज निर्माता, निर्देशक सुभाष घई के साथ माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खलनायक' 1993 में रिलीज हुई। फिल्म में माधुरी और संजय दत्त की नजदीकियां देखने लायक हैं। 'खलनायक' 1992 की सबसे कमाऊ फिल्म सबित हुई थी। फिल्म का गाना 'नायक नहीं खलनायक है तू' लोगों के जबान पर यूं बैठा कि 'खलनायक' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। और, इसी फिल्म के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ ने तो माधुरी के प्रशंसकों को उनका दीवाना बना दिया। इस फिल्म के लिए माधुरी बेस्ट एक्टर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday: Prahaar The Final Attack Saajan Hum Aapke Hain Koun Devdas Know Actress 10 Best Films
धारावी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावी 
हिंदी फिल्म जगत के बागी निर्देशक सुधीर मिश्रा ने साल 1993 'धारावी' नाम की फिल्म बनाई । इस फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर, शबाना आजमी और ओम पुरी जैसे दिग्गज अभिनेता देखने को मिलते हैं। फिल्म एक टैक्सी चालक की कहानी पर केंद्रित है। जो अपने सपनों को पूरा करने और धारावी जैसी झुग्गी से निकलने का हर संभव प्रयास करता है। इस फिल्म में माधुरी एक सहायक भूमिका में हैं लेकिन इस छोटे से किरदार में भी उन्होंने पूरी जान डाल दी है। फिल्म को कई विश्वस्तरीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने के बाद भारत में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed