फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं डांसिंग क्वीन भी हैं माधुरी दीक्षित, जन्मदिन पर देखें उनके 10 सुपरहिट गाने

Thu, 14 May 2020 03:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday Special Ten Bollywood Evergreen Song Of Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्मदिन 15 मई को होता है। माधुरी दीक्षित ने ना केवल अभिनय से बल्कि अपने शानदार डांस से भी बॉलीवुड में अमिट छाप छोड़ी है। उनके फैंस और दर्शकों ने अभिनय के साथ उनके डांस को भी खूब पसंद किया है। माधुरी दीक्षित की जितनी फिल्में सदाबहार हैं, उतने ही सदाबहार उनकी फिल्मों के गाने भी रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको सुनाते हैं माधुरी दीक्षित की फिल्म के शानदार गाने। 

गाना- एक दो तीन
माधुरी दीक्षित का यह बॉलीवुड के सुपरहिट गानों में से एक रहा है। यह गाना साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' का है। 'एक दो तीन' को टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' में रिक्रिएट किया गया था।

गाना- धक धक करने लगा
यह गाना माधुरी दीक्षित और अभिनेता अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। यह माधुरी दीक्षित के शानदार गानों में से एक है। 'धक धक करने लगा' गाना साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- चोली के पीछे क्या है
यह गाना संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का है। यह बॉलीवुड के चर्चित गानों में से एक है। फिल्म 'खलनायक' साल 1993 में आई थी। 

विज्ञापन

गाना-तू शायर है मैं तेरी शायरी
यह माधुरी दीक्षित के खूबसूरत नगमों में से एक है। यह गाना साल 1991 में आई माधुरी दीक्षित की मल्टी स्टारर फिल्म 'साजन' का है। माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed